तेलंगाना के वारंगल में एक मां और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध हालात में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. मां फरहत और उनकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूल के पास गई थीं. कुछ मिनट बाद वे पूल में डूबी मिलीं. फरहत के पति अजहरुद्दीन ने इसे दुर्घटना बताया, जबकि फरहत के पिता ने परिवार में झगड़े का आरोप लगाया है.