प्री-वेडिंग फोटोशूट में जमकर चले लात-घूसे, क्यों 'परफेक्ट' लोकेशन पर हो गया पंगा?

Kranataka News: बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. कुछ लोगों ने फोटोग्राफरों पर कथित तौर पर हमला कर दिया. इस हमले में एक कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया. घायल फोटोग्राफरों को इलाज के लिए सकलेशपुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्री वेडिंग फोटोशूट में मारपीट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के मनमोहक बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान फोटोग्राफर्स पर हमला हुआ था
  • विवाद की शुरुआत फोटोग्राफर्स द्वारा मंदिर के अंदर जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश करने से हुई थी
  • भीड़ ने फोटोग्राफर्स पर हमला किया, जिससे एक कैमरा टूट गया और कई लोग घायल हो गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या किसी प्री वेडिंग शूट में आपने हंगामा देखा है? आमतौर पर प्रेमी वेडिंग शूट में एक कपल, खूबसूरत सी लोकेशन और क्रएटिव आइडिया के साथ फोटोग्राफर्स की एक टीम होती है. जो दो लोगों के कभी न भुलाने वाले पलों को अपने कैमरे में हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं. लेकिन कर्नाटक में एक प्री वेडिंग फोटोशूट में इसका उल्टा ही देखने को मिला.फोटोशूट हिंसक घटना में तब्दील हो गया. वजह थी मंदिर के अंदर फोटोग्राफर्स का जूते-चप्पल पहनकर घुसना. 

प्री-वेडिंग फोटोशूट में फोटोग्राफर्स की पिटाई

मामला मनमोहक बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर का है. मंदिर के पास एक कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट चल रहा था. इस दौरान फोटोग्राफर्स का एक ग्रुप चप्पल-जूते पहनकर अंदर घुस गया. फिर क्या था भीड़ उग्र हो गई. उसने फोटोग्राफर्स के ग्रुप पर हमला कर दिया देखते ही देखते घटना और हिंसक हो गई. 

परफेक्ट लोकेशन पर हो गया विवाद

सकलेशपुर तालुक का यह मंदिर क्षेत्र अपनी हरियाली और खूबसूरत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. प्री-वेडिंग शूट के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है. एक कपल यहां फोटोशूट के लिए कुछ फोटोग्राफरों के साथ पहुंचा था. शूट के दौरान, मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और फोटोग्राफरों के जूते-चप्पल पहनने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया.

Advertisement

कैमरा टूटा, लगी चोट, 7 लोग गिरफ्तार

बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. कुछ लोगों ने फोटोग्राफरों पर कथित तौर पर हमला कर दिया. इस हमले में एक कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया. घायल फोटोग्राफरों को इलाज के लिए सकलेशपुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया. सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने हालात को कंट्रोल में किया.  पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  गिरफ्तार लोगों में आशी, प्रशांत, रक्षा, अरविंद, उचित, प्रज्वल और निशांत शामिल हैं. वहीं घायल फोटोग्राफरों की पहचान नवी और नंदन के रूप में हुई है. मामले की जांच जारी है. 
 

Featured Video Of The Day
Israel पर बम बरसाए लेकिन Iran ने किसे किया धन्यवाद? Saudi Arab में अमेरिकी बेस पर हमला | War News