CM शुभेंदु ने बांटे मंत्रालय, दिलीप घोष से लेकर अग्निमित्रा पॉल तक... जानें किसे क्या मिला

मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंप दिए हैं. मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद नई सरकार के कामकाज को औपचारिक रूप से गति मिल सकेगी.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने नवगठित मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया है.
  • दिलीप घोष को पंचायत और ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
  • अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास और नगरपालिका कार्य विभाग सौंपा गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नवगठित राज्य मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है. सोमवार को हुई बैठक में मुख्‍यमंत्री ने शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे. मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद नई सरकार के कामकाज को औपचारिक रूप से गति मिल सकेगी.  

मुख्‍यमंत्री ने दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ ही पशु संसाधन विकास जैसे अहम विभाग सौंपे हैं. साथ ही उन्‍हें कृषि विपणन विभाग की जिम्‍मेदारी भी सौंपी गई है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले शार्प शूटर? कोर्ट ने CID को सौंपी तीनों की 13 दिन की कस्टडी

अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण

वहीं अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग और नगरपालिका मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति और सहकारिता विभाग सौंपा गया है. इसके साथ ही खुदिराम टुडु को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्‍याण और अल्‍पसंख्‍यक मामले विभाग की जिम्‍मेदारी मिली है. 

Advertisement

वहीं निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास के साथ खेल और युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना लागू और BSF को जमीन... शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले

पांच मंत्रियों को सौंपे ये अहम विभाग 

दिलीप घोष 
1. पंचायत एवं ग्रामीण विकास 
2. पशु संसाधन विकास
3. कृषि विपणन

अग्निमित्रा पॉल
1. महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण
2. नगरपालिका कार्य

अशोक कीर्तनिया
1. खाद्य एवं आपूर्ति
2. सहकारिता

खुदीराम टुडू
1. जनजातीय विकास
2. पिछड़ा वर्ग कल्याण
3. अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा

निशित प्रमाणिक
1. उत्तर बंगाल विकास (नगरपालिका)
2. युवा सेवा एवं खेल

बता दें कि बिहार में भाजपा जबरदस्‍त जीत के साथ सत्ता में पहुंची है. 9 मई को आयोजित भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली थी. साथ ही पांच मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश - 'हम किसी और मिट्टी के बने हैं'