दिल्ली में हथियार के साथ रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

​दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल मशहूर होने और सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के लिए ये रील बनाता था. उसका मकसद इन वीडियो के जरिए बड़े गैंगस्टरों का ध्यान खींचना था ताकि वह अपराध की दुनिया में कदम रखकर मोटा पैसा कमा सके. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर सुर्खियां बटोरने और गैंगस्टरों के संपर्क में आने की चाहत रखने वाले एक शातिर अपराधी को बुराड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत यह कार्यवाई की है. पुलिस के मुताबिक ​पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 साल के दीपक उर्फ झुमरी के रूप में हुई है, जो बुराड़ी के अमृत विहार का रहने वाला है.  

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दीपक अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर देसी कट्टे के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करता था. उसका मकसद सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाना था ताकि वह बड़े गैंगस्टरों की नजर में आ सके और उनके लिए काम करके पैसे कमा सके. 

​डीसीपी नॉर्थ राजा बांथिया ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि  ​बुराड़ी थाने के हवलदार रोहित और सचिन को सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान एक ऐसी प्रोफाइल मिली, जिसमें युवक हाथ में कट्टा लेकर पोज दे रहा था.  जिसके बाद SHO बुराड़ी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से युवक की पहचान की.

जानकारी मिलने के बाद, 3 और 4 मार्च की दरमियानी रात को पुलिस ने बुराड़ी के आरसीसी रोड (ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास) पर घेराबंदी की. ​जैसे ही दीपक वहां से गुजरा, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से: ​एक अवैध देसी कट्टा और ​एक जिंदा कारतूस बरामद किया. 

Advertisement

​दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल मशहूर होने और सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के लिए ये रील बनाता था. उसका मकसद इन वीडियो के जरिए बड़े गैंगस्टरों का ध्यान खींचना था ताकि वह अपराध की दुनिया में कदम रखकर मोटा पैसा कमा सके.  दिल्ली ​​पुलिस की पूछताछ में दीपक ने यह भी कबूल किया कि उसने मशहूर होने के लिए यह हथियार अपने एक परिचित हिमांशु से लिया था. पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने उसे यह कट्टा सप्लाई किया था.  दिल्ली पुलिस के मुताबिक दीपक पहले भी स्वरूप नगर थाने में चोरी के 3 मामलों में शामिल रहा है. फिलहाल पुलिस अब उस सप्लाई चेन की तलाश कर रही है, जहां से आरोपी ने यह अवैध हथियार खरीदा था.

ये भी पढ़ें :  ट्रंप ने कहा था होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे, अमेरिका सेना कह रही-अभी ऐसा करने में हम सक्षम नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | LPG Cylinder Price: भारत आ रहा है सबसे सस्ता तेल! PM Modi | Trump