PM मोदी 24 अगस्त को करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, यह है कार्यक्रम

24 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, वे मोहाली की यात्रा करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अस्पताल पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा का दौरा करेंगे. इस दिन वे स्वास्थ्य से जुड़े दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 24 को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, वे मोहाली की यात्रा करेंगे और दोपहर लगभग 02:15 बजे मुल्लांपुर, नई चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे की उपलब्धता को बढ़ावा मिले, इस बाबत प्रधानमंत्री फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा. करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा.

पंजाब और पड़ोसी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के प्रयास में, प्रधानमंत्री मुल्लानपुर, नई चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अस्पताल को करोड़ों रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. 

कैंसर अस्पताल 300 बिस्तरों की क्षमता वाला एक तृतीयक देखभाल अस्पताल है, जो सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी - कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे हर उपलब्ध उपचार विधियों का उपयोग करके सभी प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है. अस्पताल इस क्षेत्र में कैंसर देखभाल और उपचार के 'हब' की तरह काम करेगा. संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल उसके 'स्पोक' की तरह काम करेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें -
-- अध्यक्ष पद के चुनाव की सुगबुगाहट के बीच ढीली पड़ रही कांग्रेस की गांठ! 10 बातें
-- मुनव्वर फारुकी का एक हफ्ते में दूसरा शो रद्द, मुंबई पुलिस ने नहीं दी आयोजन की इजाजत

VIDEO: देश प्रदेश : केंद्र ने गेहूं आयात की खबरों का किया खंडन

Featured Video Of The Day
Donald Trump का 48 Hours Ultimatum: Iran का पलटवार, Dimona Nuclear Site पर हुआ भयंकर हमला