पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाले सभी सांसदों-विधायकों को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उनका समर्थन करने वाले एनडीए समेत सभी सांसदों-विधायकों को धन्यावाद दिया है. पीएम मोदी ने ट्विट (Tweet) कर धन्यवाद ज्ञापित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
एनडीए की द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने समर्थन करने वाले सांसदों-विधायकों को धन्यवाद दिया है.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर एनडीए (NDA) समेत उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यावाद दिया, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है.पीएम मोदी ने ट्विट में लिखा, "मैं एनडीए समेत उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया. द्रौपदी मुर्मू जी की रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

इसके पहले पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर उनको बधाई दी. जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे. दोनों ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बनी हैं. तीसरे राउंड के बाद ही उन्होंने 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया था. इस जीत के बाद उनके गृह राज्य ओडिशा सहित पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. 

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी मे इसका वीडियो भी ट्विट किया है, जिसमें वह द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं.उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'भारत ने इतिहास रचा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है! इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई."

 ये भी पढ़ें: 

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को दोबारा बुलाया | पढ़ें

Featured Video Of The Day
Kedarnath Helicopter Crash के शहीद Pilot Rajveer Singh Chauhan की रुला देने वाली कहानी | NDTV India
Topics mentioned in this article