गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है. यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर हमले की 1000वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ जाएंगे और ओंकार मंत्र जाप व ड्रोन शो में भाग लेंगे
  • मोदी ने सोशल मीडिया पर सोमनाथ मंदिर का वीडियो साझा किया जिसमें हंसराज रघुवंशी का गीत शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए... सोमनाथ मंदिर में आज से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है. यह उत्‍सव 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ जाएंगे और 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल होंगे. पीएम मोदी यहां ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे. अपनी इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर बना एक वीडियो शेयर किया. इसमें सोमनाथ मंदिर के भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप को दिखाया गया है. इस वीडियो में मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में दिल को छू लेने वाला गीत भी शामिल है.

भोले बाबा के आगे, पापी सारे राख हुए

वीडियो में गीत के बोल हैं- गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए, पर भोले बाबा के आगे, पापी सारे राख हुए. अंत नहीं है, जिसका और कोई नहीं है शुरुआत, सृष्टि के कण-कण में बसता वो है शंभु प्राणनाथ...! वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं. उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है. वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे.'

ये है पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

सोमनाथ की अपनी यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कल रात करीब 8 बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा. इसके अगले दिन सुबह लगभग 9:45 बजे मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद मंदिर में दर्शन एवं पूजन करूंगा. इसके बाद यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सुअवसर भी मिलेगा.'

Advertisement

ये भी पढ़ें :- ओंकार मंत्र का जाप, ड्रोन शो... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का विशेष महत्व

स्वतंत्रता के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा किया गया. इस पुनरुद्धार यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 1951 में आया, जब जीर्णोद्धार किए गए सोमनाथ मंदिर को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में भक्तों के लिए औपचारिक रूप से खोला गया. 2026 में इस ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का विशेष महत्व और बढ़ गया है। इस समारोह में देशभर से सैकड़ों संत भाग लेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- गजनवी के हमले से लेकर नेहरू की चिट्ठी तक, सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!