पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत लौटे

पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत घाना से की थी. बता दें कि 30 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. इसके बाद उन्होंने त्रिनिदाद और दोबैगो की यात्रा की थी.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जुलाई से दस जुलाई तक पांच देशों का दौरा किया जिसमें घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया शामिल थे
  • यह यात्रा पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी की सबसे लंबी राजनयिक यात्रा थी, जिसने भारत की वैश्विक कूटनीति को नया आयाम दिया है
  • घाना की यात्रा 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी, जिससे दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पीएम मोदी पांच देशों का दौरा कर के देश वापस लौट आए हैं. इस यात्रा में पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया गए थे. वह दो जुलाई से 10 जुलाई तक इन पांच देशों के दौरे पर थे. पिछले एक दशक में पीएम मोदी की यह सबसे लंबी राजनयिक यात्रा थी. इस यात्रा के बाद भारत की वैश्विक कूटनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है. 

पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत घाना से की थी. बता दें कि 30 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. इसके बाद उन्होंने त्रिनिदाद और दोबैगो की यात्रा की थी. वहां से पीएम मोदी ब्राजिल पहुंचे थे, जहां उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था. 

अंत में पीएम मोदी नामीबिया गए थे. नामीबिया में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशियंट वेलविट्सचिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया है. 

Featured Video Of The Day
Pradeep Gupta Exclusive: बंगाल चुनाव पर प्रदीप गुप्ता का चौंकाने वाला दावा! | Bengal Election 2026
Topics mentioned in this article