महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती से पहले मंगलवार को देश के नागरिकों को बधाई दी और सभी से देश के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सत्य, अहिंसा, प्रेम और शुचिता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेने को कहा. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के योगदान को किया याद
नई दिल्ली:

आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.

2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है.  गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.

Advertisement

इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के पूर्व पीएम को भी याद किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP Elections 2027: BJP को कितनी सीट? नंबर गेम से समझिए पूरा समीकरण | CM Yogi

Topics mentioned in this article
PM Modi Pays Tribute To Mahatma Gandhi
PM Modi Pay Tribute To Lal Bahadur Shastri
Mahatma Gandhi Jayanti

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं