अमेरिकी टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, ट्रंप का कुछ इस तरह किया शुक्रिया

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए टैरिफ को कम कर दिया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की
  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होने की घोषणा पर खुशी जताई
  • प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. इनमें व्यापार समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे. इसकी जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी. इसके कुछ देर बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल' पर प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया. 

भारत अमेरिका में डील हो गई, ट्रंप ने किया कंफर्म, इंडिया पर लगा टैरिफ भी घटा

अब इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, 'आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.'

'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं...'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.'

Advertisement

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की PM मोदी से बातचीत, सर्जियो गोर ने लिखा- 'Stay Tuned'

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: घुसपैठ, बढ़ती मुस्लिम आबादी पर क्या बोले असम सरकार के मंत्री? | NDTV India
Topics mentioned in this article