PM Modi Meeting with CM: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए जंग का आज 28वां दिन है. 3 देशों के बीच चल रहे हमलों के इस दौर से पूरे पश्चिम एशिया में जंग जैसे हालात है. पश्चिम एशिया के तनाव का असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कई देशों में पेट्रोल-डीजल, गैस की किल्लत हो गई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत हो रही है. जिसमें वे पश्चिम एशिया संघर्ष के संबंध में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. इस बैठक का मुख्य मकसद 'टीम इंडिया' की भावना के साथ मिलकर काम करने की कोशिशों में तालमेल बिठाना है.
राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ हो रही पीएम मोदी की ऑनलाइन बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल है. इस बैठक की एक तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब सीएम भगवंत मान, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, एमपी के सीएम मोहन यादव के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के सीएम नजर आ रहे हैं.
पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑनलाइन बैठक की तस्वीर.
चुनाव वाले राज्यों के सीएम बैठक में नहीं होंगे शामिल
जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और इसका वैश्विक असर ज्यादा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, यह बैठक पीएम मोदी के लिए एक मंच का काम कर सकती है. इस मंच के जरिए पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे और इस संकट से निपटने के भारत के तरीके पर व्यापक सहमति बनाने की कोशिश करेंगे. हालांकि इस बैठक में चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे. क्योंकि वहां 'आचार संहिता' लागू है.
खबर अपडेट की जा रही है.
यह भी पढ़ें - अब तक 7 भारतीयों की मौत, 4.75 लाख लोग लौटे वापस... मिडिल ईस्ट जंग पर सरकार ने आज क्या कुछ बताया?
यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज














