20 days ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री आज फिर एक बार देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित कर रहे हैं. कार्यक्रम रोजाना की तरह सुबह 11 बजे प्रसारित होता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए असम में 90 से अधिक सीटें जीतेगी. 9 अप्रैल को चुनाव आयोग द्वारा असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, राज्य के सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं और प्रचार अभियान को और आक्रामक बना दिया है. झारखंड के बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. त्योहार के मौके पर उपद्रव मचाने वाले 20 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई. इसके साथ और आरोपियों की धड़पकड़ जारी है.  आईएमडी के ताजा अपडेट के बाद 3 अप्रैल तक गर्मी के तेवर कम ही रहने वाले हैं. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा में भी आज मौसम सुहावना रहने वाला है. पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. ताजा खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ.

Breaking News LIVE Updates... 

Mar 29, 2026 23:53 (IST)

सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बहू कानूनी रूप से बाध्य नहीं : इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि बीएनएसएस की धारा 144 के तहत एक बहू अपने सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है. न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह ने कहा कि गुजारा भत्ते के दावे का अधिकार एक सांविधिक अधिकार है जो इस धारा में उल्लिखित व्यक्तियों के वर्गों तक ही सीमित है और सास-ससुर इस प्रावधान के दायरे में नहीं आते. अदालत ने कहा कि हालांकि यह एक नैतिक दायित्व प्रतीत हो सकता है, लेकिन इसे एक कानूनी अनिवार्यता की अनुपस्थिति में एक कानूनी दायित्व के तौर पर लागू नहीं किया जा सकता.

Mar 29, 2026 22:33 (IST)

कल लोकसभा में नक्सल मुक्त भारत पर होगी चर्चा

कल संसद में नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा होगी. देश को नक्सल मुक्त बनाने की 31 मार्च की समय सीमा से पहले लोकसभा में इस विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी. ये चर्चा नियम 193 के तहत होनी है. श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरुआत करेंगे.

Mar 29, 2026 19:03 (IST)

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के पोलमपल्ली पुलिस थाना इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुकमा की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीम ने यह ऑपरेशन शुरू किया था. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि डीआरजी टीम ने घने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कॉम्बिंग के दौरान रविवार सुबह से सुरक्षाकर्मियों और माओवादी ग्रुप के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही.

उन्होंने बताया कि फायरिंग रुकने के बा, सर्च टीम ने एनकाउंटर वाली जगह की अच्छी तरह से तलाशी ली. इस दौरान एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया. मारे गए माओवादी की पहचान पीपीसीएम मूचाकी कैलाश के रूप में हुई है, जो सुकमा जिले के चिंतलनार पुलिस स्टेशन के पूलनपाड़ का रहने वाला था. वह सीपीआई (माओवादी) संगठन के प्लाटून नंबर 31 में सेक्शन कमांडर के पद पर था.

मूचाकी कैलाश के पर पांच लाखका इनाम घोषित किया गया था. वह आम लोगों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमलों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाकों से जुड़ी साजिशों से जुड़े कई मामलों में वॉन्टेड था.

Mar 29, 2026 17:41 (IST)

केपी शर्मा ओली को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को काठमांडू जिला अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उन्हें कल नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. नेपाल पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दिया.

Advertisement
Mar 29, 2026 17:21 (IST)

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में गोलीबारी में तीन सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कथित तौर पर आकस्मिक गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए. एक सैन्य अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात त्रेहगाम इलाके के एक सैन्य शिविर में हुई, जहां एक सैनिक के सर्विस हथियार से अचानक गोली चल गई, जिससे उसके तीन साथी घायल हो गए. अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में तीन सैनिक घायल हुए हैं और वर्तमान में स्थानीय सैन्य अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में और अधिक जानकारी अभी प्रतीक्षित है.

Mar 29, 2026 12:14 (IST)

दोपहर 3 बजे होगा विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार

रेमंड कंपनी के कर्ताधर्ता विजयपत सिंघानिया अब इस दुनिया में नहीं रहे. आज उनका चंदनवाड़ी श्मशानभूमि में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Advertisement
Mar 29, 2026 11:18 (IST)

Mann Ki Baat LIVE:'ज्ञान भारतम ऐप' पर शेयर करें फोटो

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि ज्ञान भारतम सर्वे... इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है. इस सर्वे से जुड़ने का एक माध्यम ज्ञान भारतम ऐप है. आपके पास अगर कोई manuscript है, पांडुलिपि है, या उसके बारे में जानकारी है, तो उसकी फोटो ज्ञान भारतम ऐप पर जरूर साझा करें. अरुणाचल प्रदेश के नामसाई के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग जी ने ताई लिपि में पांडुलिपियां साझा की हैं. अमृतसर के भाई अमित सिंह राणा ने गुरुमुखी लिपि में पांडुलिपि शेयर की हैं. यह हमारी महान सिख परंपरा और पंजाबी भाषा से जुड़ी लिपि है.

Mar 29, 2026 11:14 (IST)

खाड़ी देशों का आभार... 'मन की बात' में PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान खाड़ी देशों का आभार जताया, जिन्‍होंने मुश्किल घड़ी में भारतीयों का साथ दिया. उन्‍होंने कहा, 'वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है. हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं. निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है. मैं आज 'मन की बात' के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर से यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. मैं सभी देशवासियों से अपील करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में न आएं. 

Mar 29, 2026 10:59 (IST)

Ashok Kharat News: अशोक खरात की आज कोर्ट में पेशी, SIT के जांच अधिकारी भी पहुंचे

नासिक के बहुचर्चित ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में एसआईटी (SIT) के जांच अधिकारी किरण सूर्यवंशी अदालत पहुंच गए हैं. जांच अधिकारी सूर्यवंशी के साथ उनकी टीम के अन्य सहयोगी और पुलिस बल भी कोर्ट में दाखिल हो चुके हैं.एसआईटी की टीम अपने साथ जांच से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइलें लेकर अदालत पहुंची है.आरोपी अशोक खरात को कुछ ही समय में औपचारिकताएं पूरी कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के 

Mar 29, 2026 09:41 (IST)

Thar Live Accident: गुरुग्राम में थार गाड़ी बनी मौत की रफ्तार,तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला.पटौदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लोकरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति और उसके दो नातियों को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
Mar 29, 2026 09:26 (IST)

Live Updates: इलाज के दौरान अगर सरकारी कर्मचारी की मौत तो तीमारदार भी खर्च पाने का हकदार: इलाहाबाद HC

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला आया है. इलाज के दौरान अगर सरकारी कर्मचारी की मौत तो तीमारदार भी खर्च पाने का हकदार होगा. परिवार का सदस्य भी मेडिकल खर्च का क्लेम कर सकता है. सरकारी विभाग ने यह कहकर क्लेम खारिज कर दिया था कि सिर्फ लाभार्थी ही ऐसा कर सकता है. 

Mar 29, 2026 07:52 (IST)

Iran-Israel War Live: ईरान के जवाबी हमलों में एक अमेरिकी विमान को नुकसान

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के जवाबी हमलों में एक अमेरिकी E‑3 AWACS विमान को नुकसान हुआ है. 

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Case: वेदांता प्लांट में भीषण ब्लास्ट की बड़ी वजह ये, जिसने मजदूरों की जान ले ली
Topics mentioned in this article