‘चुनाव तीर्थ यात्रा जैसे…मां काली निरंतर ऊर्जा भरती रहीं’ बंगाल की जनता को पीएम मोदी की चिट्ठी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले जनता के नाम एक खत लिखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है, जिसमें भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम चिट्ठी लिखकर चुनाव अभियान में मिली ऊर्जा और स्नेह की बात कही
  • पीएम मोदी ने बंगाल की रैलियों और रोड शो को तीर्थ यात्रा के समान बताया और चुनावी ऊर्जा की अनुभूति जताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है. पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने बंगाल में जमकर चुनावी रैलियां की हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है. इस चिट्ठी में पीएम में कहा कि पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है. यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल' के लिए संकल्पित हैं.

'बंगाल की रैली-रोड शो तीर्थ यात्रा की तरह रहे'

पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है. मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है. बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला. आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है. इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है. इस चुनाव के दौरान, मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा अनुभव की है. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में जरा भी थकान नहीं महसूस हुई. ये रैलियां, ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवत: मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थीं.

पीएम ने कहा, 'जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, व्रत किया था. इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसी किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय होती है.'

Advertisement
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'बंगाल की सभी रैलियों में, रोड शो में, मुझे इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र मिले हैं कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता. रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं. आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और अपना जवाब भी लिखवाता हूं. युवा हों, बहनें-बेटियां हों, बुजुर्ग हों, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव मैं देखता हूं, वो मेरे जीवन की असली पूंजी है.'

'अब परिवर्तन करना है'

पीएम ने लिखा, 'इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, श्रमिक हों, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं. बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है. बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं. बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है- अब परिवर्तन करना है. भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए.

यह भी पढ़ें: "मैंने माहौल को महसूस किया, ओडिशा, बिहार के बाद बंगाल में भी खिल रहा कमल", पीएम मोदी का दावा

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिस्तर के नीचे मौत का तहखाना, मेरठ में पुलिस को घर में मिला 'पाताल लोक'