जितने अच्छे काम हैं ना... जब PM मोदी ने चिनाब ब्रिज पर उमर को हल्के से 'सुना' दिया
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर घाटी में रेल कनेक्टिविटी का सपना देखते देखते ही गुजर गई. अब यहां के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है.
विज्ञापन
Read Time:4 mins
पीएम मोदी ने जब मंच से उमर को हल्का का सुना सा दिया
कटरा:
पीएम मोदी ने कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे. ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी कटरा में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बातों बातों में सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सुना दिया. इससे पहले पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे ब्रिज का भी उद्घाटन किया था.
उमर अब्दुल्ला जी ने कहा कि जब वह 7वीं- 8वीं कक्षा में थे तब से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे.आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को सपना पूरा हुआ है. और ये भी हकीकत है कि जितने अच्छे काम हैं ना वो मेरे लिए ही बाकी रहे हैं.
कटरा की रैली में पीएम मोदी
VS
ये प्रोजेक्ट 1983-84 में इसकी बुनियाद रखी गई थी. जब मैं ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ उस दौरान मैं 8वीं कक्षा में था. आज मेरी उम्र 55 हो गई है. मेरे बच्चे भी कॉलेज पार गए हैं. अब जाके ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ. और ये तब हुआ जब वाजपेयी साहेब ने इस प्रोजेक्ट को नेशनल इंपोर्टेंस का दर्जा देकर इसके लिए अलग से फंड दिया.
कटरा की रैली में उमर अब्दुल्ला
कटरा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अनेक पीढ़ियां रेल कनेक्टिविटी का सपना देखते देखते गुजर गई. पीएम मोदी ने आगे कहा मैं कल सीएम उमर अब्दुल्ला जी का एक बयान दे रहा था. अभी उन्होंने भाषण में भी बताया कि जब वह 7वीं- 8वीं कक्षा में थे तब से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे.आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को सपना पूरा हुआ है. और ये भी हकीकत है कि जितने अच्छे काम हैं ना वो मेरे लिए ही बांकी रहे हैं.
कटरा की रैली में पीएम मोदी
आपको बता दें कि पीएम मोदी के संबोधन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस रैली को संबोधित किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस ब्रिज के उद्घाटन से कश्मीर वालों की तकदीर बदल जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि इस ब्रिज का निर्माण उस वक्त शुरू हुआ था जब मैं 8वीं कक्षा में पढ़ता था. भले आज इस ब्रिज पर ट्रेन दोड़ेगी लेकिन सही मायनों में अगर मैंने इस मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद नहीं किया तो ये गलत होगा. इस ब्रिज का काम काम शुरू उनकी वजह से ही हुआ था.
Advertisement
पैरिस में लोग एफिल टावर देखने के लिए जाते हैं. यह ब्रिज एपिल टावर से भी बहुत ऊंचा है. अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, यह ब्रिज भी अपने पास में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा. सब लोग सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी निकालेंगे.
चिनाब ब्रिज के उद्घाटन पर पीएम मोदी
चिनाब ब्रिज के साथ हमारा अंजी ब्रिज भी इंजीनियर का शानदार नमूना है. यह भारत पहले केबल सपोर्टेड रेलवे ब्रिज है. यह दोनों ब्रिज सिर्फ ईंट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है. यह पीर पंजाल के दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ी भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक है. यह भारत की शक्ति की सिंह गर्जना है. यह दिखाता विकसित भारत का सपना जितना पड़ा है, उतना ही बुलंद हमारा हौसला है. हमारा सामर्थ्य है. और सबसे बड़ी बात नेक इरादा है.
चिनाब ब्रिज के उद्घाटन पर पीएम मोदी
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: EVM पर Mamata Banerjee का धरना! |Exit Poll Results 2026