AI का ग्लोबल हब बनेगा भारत... 16 CEO-संस्थापकों संग PM मोदी की बैठक, ऑल्टमैन ने तारीफों के पुल बांधे

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में एआई को लेकर अविश्वसनीय उत्साह दिख रहा है. इसे लेकर प्रधानमंत्री के साथ बैठक शानदार रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री मोदी ने एआई समिट में आए ग्लोबल एआई कंपनियों के प्रमुखों से राउंडटेबल बैठक की
  • इस दौरान कृषि, पर्यावरण और उच्च शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में एआई के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई
  • OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ता एआई बाजार बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने आए ग्लोबल एआई कंपनियों और स्टार्टअप्स के 16 सीईओ व संस्थापकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राउंडटेबल मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने कृषि, पर्यावरण और उच्च शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में एआई की ताकत के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर चर्चा की. 

AI को लेकर भारत में अद्भुत उत्साह

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी के साथ अलग बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की और भारत को सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बताया. ऑल्टमैन ने पोस्ट में लिखा, "भारत में एआई को लेकर अविश्वसनीय उत्साह दिख रहा है. इसी पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक शानदार रही. भारत वैश्विक स्तर पर कोडेक्स (प्रोग्रामिंग कोड लिखने की एआई तकनीक) के लिए हमारा सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है. पिछले 2 हफ्तों में ही वीकली यूजर्स की संख्या में 4 गुना का उछाल आया है."

देसी एआई बनाने के प्रयासों की तारीफ

सैम ऑल्टमैन ने एक दिन पहले गुरुवार को एआई समिट में संबोधन दिया था और इस दौरान उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बताकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि भारत तेजी से एआई तकनीक को अपना रहा है और संप्रभु (Sovereign) एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. ये उसे ग्लोबल टेक्नोलोजी परिदृश्य में सबसे अलग करता है. 

Advertisement

ये भी देखें- AI में भारत की तरक्की शानदार, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना बेवकूफी... ओपन एआई सीईओ सैम अल्टमैन

AI अपनाने में भारत सबसे आगे

उन्होंने भारत की एआई लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा कि एक साल पहले जब वह यहां आए थे, तब के मुकाबले भारत ने तकनीक में हैरान करने वाली तरक्की की है. भारत जिस तरह से देश में लोगों के कामकाज में एआई को मिशन के तौर पर बढ़ावा दे रहा है, वो अद्भुत है. सॉवरेन एआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग, एसएलएम वगैरा बनाने में भारत की लीडर के रूप में काम कर रहा है.  

Advertisement

चैटजीपीटी यूजर्स का दिलचस्प आंकड़ा 

समिट को संबोधित करते हुए ऑल्टमैन ने एक दिलचस्प तथ्य बताया कि भारत में हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से एक तिहाई से ज्यादा छात्र हैं. उन्होंने कहा कि एआई सिस्टम अब हाई स्कूल लेवल की मैथ्स से आगे बढ़कर रिसर्च लेवल और थ्योरेटिकल फिजिक्स की जटिलता को सुलझाने में भी सक्षम हो चुका है.

ये भी देखें- AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट... नई नहीं है भारत के इंटरनेशनल इवेंट्स में कांग्रेस की 'हंगामा पॉलिटिक्स'

Featured Video Of The Day
Trump का दावा Iran ने लगाई युद्ध विराम की गुहार, US राष्ट्रपति बोले- होर्मुज खोलो नहीं तो....' | War
Topics mentioned in this article