सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1302 करोड़ रुपये की जमीन अधिग्रहण राशि को मंजूरी दी है. यह एयरपोर्ट पटना से लगभग 15 किलोमीटर दूर हाजीपुर और डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनेगा.