PM मोदी ने पुडुचेरी में किया रोड शो, 'भारत माता की जय' से गूंज उठे रास्ते, तस्वीरें भी आई सामने

PM Modi Roadshow: पीएम मोदी ने आज पुडुचेरी में विशाल रोड शो किया. इस दौरान भारी जनसैलाव उमड़ पड़ा. पीएम के साथ पुडुचेरी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

PM Modi Roadshow: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया. पीएम ने पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को वोट देने की अपील की. पीएम मोदी का यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर का था और यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. पीएम मोदी ने पुडुचेरी की जनका का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी के रोड शो की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

प्रधानमंत्री ने एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल तक रोडशो किया.

रोड शो के लिए प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय' और ‘जय श्री राम' के नारे लगाकर मोदी का जोरदार स्वागत किया

 प्रधानमंत्री ने अपना खुला वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए.

शहर के विभिन्न हिस्सों विशेषकर रोड शो के प्रमुख बिंदु एसवी पटेल रोड और समाप्ति स्थल अन्नासलाई–कामराजर सलाई जंक्शन तक भाजपा-एआईएनआरसी के झंडे लहराते रहे.

Advertisement

 सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे.

पुडुचेरी के लोग ने कुछ इस तरह पीएम मोदी का स्वागत किया.

पीएम मोदी की तस्वीरें और पोस्टर लेकर रोड शो में लोगों ने उनका स्वागत किया.

 पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा क्रमशः 16 और 10 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Operation Sindoor पर बिट्टा के जवाब से सन्नाटे में पाक पैनलिस्ट! |Sucherita Kukreti