गुंडागर्दी खत्म करने से लेकर घुसपैठियों की विदाई तक... PM मोदी ने बंगाल के मतदाताओं को दे दी ये 6 बड़ी गारंटी

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि TMC अब बंगाल को मछली भी नहीं दे पा रही है, यहां मछली का उत्पादन घटा है, जबकि जबकि बिहार में मछली का उत्पादन दोगुना हुआ है क्यों कि बीजेपी ने मछुआरों के लिए बहुत काम किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को दे दी 6 गारंटी
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर छह बड़े तोहफे देने का वादा किया है
  • उन्होंने राज्य में गुंडागर्दी और अवैध घुसपैठियों की समस्या को भाजपा सरकार का प्राथमिक मुद्दा बताया
  • मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने और सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की गारंटी दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हल्दिया:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने जनता से कहा कि अगर राज्य में वो बीजेपी की सरकार बनाते हैं तो उन्हें वो छह बड़ा तोहफा देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप बंगाल में गुंडागर्दी और अवैध घुसपैठियों की समस्या से कितने परेशान हैं. अगर हमारी सरकार बनी तो इन दोनों समस्याओं के साथ-साथ आपको और चार बड़ी चिंताओं से मुक्ति दिलाना हमारी सरकार का पहला काम होगा. 

पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम गुंडाराज और घुसपैठियों की समस्या को खत्म करने के साथ-साथ सेवा के लिए जवाबदेही, खुलेगी हर भ्रष्टाचारी की फाइल, भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल, सरकारी कर्मचारियों को देंगे बड़ा तोहफा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है. हमारी सरकार बनते ही हम इसे पूरा करके भी दिखाएंगे. 

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि TMC अब बंगाल को मछली भी नहीं दे पा रही है, यहां मछली का उत्पादन घटा है, जबकि जबकि बिहार में मछली का उत्पादन दोगुना हुआ है क्यों कि बीजेपी ने मछुआरों के लिए बहुत काम किया है. 

टीएमसी पर जमकर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की “फैक्ट्री” फली-फुली है. सिर्फ फर्जी दस्तावेज बनाना और पशुओं की तस्करीका विकास हुआ है, ये इसलिए हुआ क्योंकि TMC की राजनीति भय पर आधारित है. उनकी राजनीति का एक ही केंद्र भय है. यहां की सरकार गुंडागर्दी करके लोगों को डराना चाहती है. ये अब नहीं चलेगा. 

Advertisement

TMC की वजह से हल्दिया की फैक्ट्री पर ताले लटके

टीएमसी पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की प्रगति का आधार था, जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है. हल्दिया, सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त एक फलती-फूलती समृद्ध नगरी थी. दुनिया भर के साथ यहां से व्यापार और कारोबार होता था. यह आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था, लेकिन पिछले दशकों में यहां की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 2029 के चुनाव से ही मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण, PM मोदी ने एक बार फिर किया साफ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Ceasefire के बाद इजरायल के लेबनान पर भीषण हमले, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात
Topics mentioned in this article