- पीएम मोदी ने बंगाल रैली में कहा कि चुनाव में रिकॉर्ड मतदान से टीएमसी के जंगल राज का अंत निश्चित हो गया है
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी
- मोदी ने टीएमसी को महिला विरोधी पार्टी करार देते हुए भाजपा के महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल को बढ़ावा दिया
पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनाव में हुई रिकॉर्ड वोटिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीहाटी की रैली में कहा कि अब टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी. रिकॉर्ड तोड़ मतदान से यह साबित कर दिया है कि पश्चिम बंगाल से जंगल राज का अंत होने जा रहा है. पहले चरण के चुनाव में भारी मतदान देखकर तृणमूल घबरा गई है. टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है.
'महाजंगल राज' का अंत सुनिश्चित
प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "पहले चरण के मतदान ने तृणमूल के 'महाजंगल राज' का अंत सुनिश्चित कर दिया है. चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद, तृणमूल के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी. बंगाल की बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि रहेगी. हम टीएमसी के कुशासन, भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के चंगुल से बंगाल को मुक्त कराने के लिए जनता का आशीर्वाद, यानी वोटों का आशीर्वाद चाहते हैं. जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने को कहती है. जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने को कहती है."
TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी
पीएम मोदी ने कहा कि अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है. कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी. मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है. 4 मई को नतीजें आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी, कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा. पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है.
TMC एक महिला विरोधी पार्टी है
दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है. जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन लिया, भाजपा ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया, लेकिन TMC इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- 'बंगाल में जन्मा, भाजपा का बांग्ला भाषी सीएम होगा...', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े दावे












