'मेरे पीछे देख रहे हैं...' बंगाल में रैली के पहले PM मोदी ने इंस्टा रील में दिखाया हुजूम

पीएम मोदी ने वीडियो में ‘ब्लॉगर स्टाइल’ में कैमरे के सामने बात करते हुए कहा, 'आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज कैसा है. अभी तो 11–11:30 बजे हैं. यह मेरी आज की पहली सभा है और पीछे इतने लोग जुटे हुए हैं.'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के दौरे पर इंस्टाग्राम रील बनाकर चुनावी माहौल का नजारा दिखाया.
  • वीडियो में पीएम मोदी के पीछे भारी भीड़ देखी गई, जो उनके भाषण के लिए इंतजार कर रही थी.
  • पीएम मोदी ने गर्मी के बावजूद पश्चिम बंगाल में लोगों के जोश और उत्साह को विशेष रूप से उजागर किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार चरम पर है और इसी कड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचे. रैली से पहले पीएम मोदी ने अपने खास अंदाज़ में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक इंस्टाग्राम रील बनाई, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी ने वीडियो में ‘ब्लॉगर स्टाइल' में कैमरे के सामने बात करते हुए कहा, 'आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज कैसा है. अभी तो 11–11:30 बजे हैं. यह मेरी आज की पहली सभा है और पीछे इतने लोग जुटे हुए हैं.'

गर्मी में भी समर्थकों को जोश हाई

इंस्टाग्राम रील के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा कि दोपहर होने वाली है, भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद पश्चिम बंगाल में लोगों का उत्साह चरम पर है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, 'यह लगभग दोपहर का समय है. तेज गर्मी है, लेकिन पश्चिम बंगाल का जोश और उत्साह सबसे ऊपर है. पूरे राज्य में कमल का साथ.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात का वीडियो, काफी देर तक हुई बात

पीएम मोदी के पीछे भारी भीड़

दरअसल, वीडियो में प्रधानमंत्री के पीछे जनता की भारी भीड़ साफ नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि लोग उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और हेलिपैड से सीधे सभा स्थल की ओर जा रहे हैं.

Advertisement

समर्थकों को पसंद आ रहा पीएम का ब्लॉग

पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समर्थकों का कहना है कि इससे साफ झलकता है कि बंगाल में चुनावी माहौल कितना गर्म है और जनता की दिलचस्पी किस स्तर पर है. रैली से पहले प्रधानमंत्री का यह अनौपचारिक अंदाज़ उनके समर्थकों को खासा पसंद आ रहा है.

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान के लिए बुरी खबर! सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल