भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मई महीने में तापमान सामान्य रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 से 16 मई के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने की उम्मीद है. मई में पश्चिमी विक्षोभों की संख्या बढ़ने से पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.