आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे... राज्यसभा में विपक्ष पर PM मोदी का शायराना हमला

राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट... ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला. अब डील की चर्चा होती है, नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है. इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज्यसभा में पीएम मोदी.
नई दिल्ली:

PM Modi Address in Rajya Sabha: आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे... गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने शायराना अंदाज में विपक्षी दलों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने हाल में हुई ट्रेड डीलों का जिक्र करते हुए कहा,  पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हुई है. हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल चुका है. पीएम मोदी ने कहा, आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं...एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है..." इस दौरान उन्होंने कहा इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे. 

विपक्षी दलों पर पीएम मोदी का करारा हमला

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं. TMC के लोग यहां उपदेश दे रहे थे. जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहे हैं. घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं. यहां आकर वे हमें उपदेश दे रहे हैं. 

शायराना अंदाज में पीएम का विपक्ष का तंज

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे. जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, वह काफी कुछ बोल रहे थे. ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा, "तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे."

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट... ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला. अब डील की चर्चा होती है, नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है. इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही.

यह भी पढ़ें - देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है... राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बोले पीएम मोदी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Pakistan Afghanistan War | रमजान में Munir बना 'हैवान'? पाक ने दागी मिसाइल, 400 मौत !