अमेरिकी ट्रेड डील पर मिलने वाली है खुशखबरी, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा संकेत

पीयूष गोयल का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव बातचीत हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका के टैरिफ बम और भारत के खिलाफ दिए भड़काऊ बयानों के बाद दोनों देशों के बीच अब माहौल सामान्य होता दिखाई दे रहा है. द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत तेज हो रही है. ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, "भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का पहला फेज नवंबर तक फाइनल हो सकता है." 

'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए निर्देश'

पीयूष गोयल ने बताया कि, "फरवरी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने मंत्रियों को निर्देश दिए थे कि इस साल नवंबर तक पहले चरण को पूरा किया जाए.

राष्ट्रपति ट्रंप की बात पर क्या बोले पीएम मोदी?

एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को अपना घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि, "ट्रेड डील भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने में मदद करेगी और आश्वासन दिया कि दोनों टीमें चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं."

Advertisement

बाद में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट को फिर से शेयर किया, जो दिखाता है कि ट्रेड डील को लेकर दोनों देशों में सकारात्मक रुख बना हुआ है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei