मेल-मुलाकात और ईद की मुबारकबाद.. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे की तस्वीरें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार ईद पर गांधी मैदान में अनुपस्थित रहे. उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद की मुबारकबाद दी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को ईद-उल-फितर के पाक मौके पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआएं लीं, और ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनअमिया भी पहुंचे, जहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की. साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. 

ईद की मुबारकबाद दी 

मुख्यमंत्री इस क्रम में तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क भी पहुंचे, और सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी. ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद की मुबारकबाद दी.

इस बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे सीएम 

इससे पहले बिहार के पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में परंपरागत रूप से ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, और ईद की नमाज अदा की गई. इस मौके पर हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान नहीं पहुंचे, उनकी जगह उनके पुत्र निशांत वहां पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद और बधाई दी. 

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचते रहे थे, लेकिन इस बार वे अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार हर साल यहां मौजूद रहते थे, इस बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए. 

Advertisement

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. मुख्‍यमंत्री न‍ीतीश कुमार के बेटे न‍िशांत पहुंचे.

निशांत का मुस्लिम नेताओं ने किया स्वागत 

निशांत के साथ मंत्री अशोक चौधरी समेत जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे. मंच पर निशांत को गमछा ओढ़ाकर मुस्लिम नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर जदयू के नेता निशांत ने कहा, "ईद के इस पाक अवसर पर मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से देशवासियों और बिहारवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं. अल्लाह की बरकत देशवासियों पर बनी रहे."

यह भी पढ़ें: काली पट्टी बांधे दिखे नमाजी, बीच में थे मुख्तार अब्बास नकवी; ईद पर खामेनेई को याद कर भावुक हुआ मुस्लिम समुदाय

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: गोरक्षक की हत्या, मथुरा सुलगा! बाबा की हत्या पर प्रशासन, दिग्गज नेता क्या बोले?