LPG-PNG सप्लाई को लेकर अब क्या है स्थिति? पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया

LPG-PNG : पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 3 अप्रैल, 2026 से अब तक सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिए 5600 से अधिक  शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें 69,000 से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान युद्ध के कारण भारत का एलपीजी आयात खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से प्रभावित हुआ है.
  • भारत ने मार्च 2026 से अब तक लगभग 15.5 लाख 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर प्रवासी मजदूरों को बेचे हैं.
  • मजदूर सरकारी पहचान पत्र के साथ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर 5 किलो वाला FTL सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्यपूर्व एशिया में पिछले 48 दिनों से जारी युद्ध और गतिरोध की वजह से भारत में सबसे ज़्यादा प्रभावित LPG का आयात हुआ है. भारत अपनी जरूरत का 60% LPG दुनियाभर के बाज़ारों से आयात करता है, जिसका 90% स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजरता है. करीब 7 हफ़्तों से जारी युद्ध की वजह से भारत का 1 LPG से लदा कार्गो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसा हुआ है, और एलपीजी का आयात बाधित हो रहा है.

इस बीच एलपीजी संकट के इस दौर में 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर प्रवासी मज़दूरों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण विकल्प बन गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को एक रिलीज़ जारी कर कहा, 23 मार्च 2026 से अब तक लगभग 15.5 लाख 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं.

₹25 के चार्ज पर आपके घर पर FTL LPG सिलेंडर की डिलीवरी

अगर आप प्रवासी मजदूर हैं और आपके कोई भी सरकारी पहचान पत्र है तो आप एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं, और आपको 5 किलो वाला FTL LPG सिलेंडरआसानी से मिल सकता है. यह सिलेंडर आप डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस जाकर ले सकते हैं और ₹25 के चार्ज पर आपके घर पर भी इसकी डिलीवरी भी हो सकती है.  

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 3 अप्रैल, 2026 से अब तक सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिए 5600 से अधिक  शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें 69,000 से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए. बुधवार को 500 से अधिक शिविरों के माध्यम से 8453 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए.

'एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से चल रही'

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, देश में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है. बुधवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, "मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है. घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है. एलपीजी वितरकों में एलपीजी की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. कल पूरे उद्योग में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में लगभग 98% की वृद्धि हुई. डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी में लगभग 92% की वृद्धि हुई है. डीएसी उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है. बुकिंग के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है."

Advertisement

उधर देश में PNG कनेक्शन का विस्तार जारी है. मार्च, 2026 से अब तक लगभग 4.58 लाख PNG कनेक्शनों का गैसीकरण किया जा चुका है और लगभग 5.1 लाख अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया है. अब तक करीब 35,000 एलपीजी उपभोक्ताओं ने MYPNGD.in वेबसाइट के माध्यम से अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें :  'तीन दिन पाक में रहा मुर्शिदाबाद, मेरे दादा ने वापस हिंदुस्तान में मिलाया, अब मेरे ही खानदान के वोट काट दिए'...नवाब के पोते का दर्द

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान की ट्रंप को सीधी धमकी! Hormuz | Donald Trump | Mic On Hai