कार में 3 लाशें और तांत्रिक! दिल्ली के पीरागढ़ी सुसाइड केस में सामने आया हैरान करने वाला मोड़

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से तीन लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस को सीसीटीवी में दिखाई दिए एक ‘बाबा’ का सुराग मिला है, जो इस रहस्यमय मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है. पुलिस मौत के कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीरागढ़ी में तीन लोगों के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति का पता लगा लिया है
  • सीसीटीवी फुटेज में एक 'बाबा' के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को कार में मृतकों के साथ बैठे हुए दिखाया गया है
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्ति की भूमिका की जांच के लिए जुटी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों द्वारा कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जो उस कार में बैठा था जिसमें से दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले थे. अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ‘बाबा' कार में बैठा था. उन्हें उम्मीद है कि वह इस रहस्यमय मामले की ‘अहम कड़ी' साबित हो सकता है.

पुलिस को संदिग्ध की तलाश

पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर घटना के दिन तीनों से मिला था और कार में भी बैठा था, हालांकि मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.


पुलिस के मुताबिक, रविवार अपराह्न करीब 3.50 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सूचना दी गई कि तीन लोग एक कार के अंदर बैठे हैं और उसके दरवाजे बंद हैं और वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. पुलिस की एक टीम पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां तीन लोग कार में मृत पाए गए.

पुलिस ने क्या बताया है? 

पुलिस ने बताया कि उसे सूचित करने से पहले कार करीब 50 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी थी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बापरोला निवासी रणधीर (76) और शिव नरेश सिंह (47) और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी देवी (40) और बिहार की मूल निवासी के रूप में की गई है.

शुरुआती संकेत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने जहर मिला शीतल पेय पिया होगा. पुलिस ने कहा कि वह अब अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें ‘बाबा' के वेश में मौजूद व्यक्ति की भूमिका भी शामिल है.

ये भी पढ़ें-:  सुसाइड या मर्डर! पीरागढ़ी फ्लाईओवर में 3 लाशों का कनेक्शन क्या है? पुलिस जांच में बड़े खुलासे

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बड़ा नुकसान? | Iran War News |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article