घंटों की मशक्कत के बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को किया गिरफ्तार, 35 साल पुराने मामले में खूब चला ड्रामा

Bihar News: पटना सिटी एसपी भानु प्रताप खुद पप्पू यादव के आवास पर उनको गिरफ्तार करने पहुंचे. जब वे सांसद को लेकर जा रहे थे तो उनके समर्थक जमकर हंगामा काट रहे थे.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने रात 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया.
  • गिरफ्तारी के विरोध में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस से बहस की
  • 35 साल पुराने एक मामले में सांसद की बेल कैंसिल हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे के करीब गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस उनके पटना वाले मंदिर स्थित आवास पर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और सांसद के समर्थकों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक हुई. पुलिस जब पप्पू यादव को लेकर जा रही थी तो उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें- अपराधी अपने लिए जगह खोज लें, बिहार छोड़ दें... उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर दी चेतावनी

सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे लोग सांसद को गिरफ्तार करने आए हैं. इस पर पप्पू यादव ने उसने पूछा कि वारंट कहां है. पुलिस ने उनको बताया कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद वे लोग उनको गिरफ्तार करने आए हैं. जानकारी के मुताबिक किसी 35 साल पुराने मामले में सांसद की बेल कैंसिल हो गई है, जिसके बाद  पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची. पप्पू यादव ने आरोप लगाया गया कि कोई भी सूचना या वारंट नहीं दिया गया और अचानक देर रात पुलिस उनको गिरफ्तार करने आ गई. पटना सिटी एसपी भानु प्रताप खुद पप्पू यादव के आवास पर उनको गिरफ्तार करने पहुंचे. जब वे सांसद को लेकर जा रहे थे तो उनके समर्थक जमकर हंगामा काट रहे थे.  

हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा

एनडीटीवी से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि वही लोग बताएंगे क्यों गिरफ्तार करने आए थे. न कई सम्मन और न कोई वारंट. दीपक नाम का शख्स सिविल ड्रेस में आया और क्रिमिनल जैसा व्यवहार करने लगा. पप्पू यादव ने कहा कि हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा,ये कौन आ गया पूर्णिया सांसद ने कहा कि करोना काल में भी उनके साथ ऐसा ही किया गया था. उन्होंने सवाल किया कि बार-बार उनके साथ ही क्यों. पप्पू यादव को ही क्यों खत्म करना चाहते हैं. जब उनसे 35 साल पुराने मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें बताया तो जाएगा ना. हमसे दस्तखत तो करवाए जाएंगे ना. सम्मन तो देना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर आपके पास वारंट था तो आप दिल्ली आते. लोकसभा चल रहा है और कर्यवाही 4 बजे खत्म होती है.

Advertisement

बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश अदालतने तीन दिन पहले दिया था. अब पुलिस वारंट लेकर उनको गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंच गई. इस दौरान उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ भी जुट गई. पप्पू यादव ने गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस से पूछा कि वारंट कहां है. 

सामने आए वीडियो में सांसद पप्पू यादव ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि आपका क्या नाम है. इस पर अधिकारी ने कहा-इंस्पेक्टर दीपक. वहीं दूसरा पुलिसकर्मी भी अपना नाम बताने लगा. वहां मौजूद लोगों ने इंस्पेक्टर दीपक ने कहा कि गिरफ्तारी में ऑब्जेक्शन नहीं करना. इस पर सांसद के समर्थक ने कहा कि आप आराम से बात कर सकते हैं, क्या किसी ने आपके कामकाज का विरोध किया है. इस पर इंस्पेक्टर उनको जवाब दने लगे तो तो पप्पू यादव ने कहा कि आप ऐसे नहीं बोल सकते.

Advertisement

पुलिस को देखकर भड़के पप्पू यादव के समर्थकों ने कहा कि हमको पता है कुछ भी नहीं होगा. एक सांसद के साथ क्या दिक्कत हो सकती है. इस पर पुलिस ने कहा कि आप बहस कर रहे हैं. इंस्पेक्टर दीपक ने पप्पू यादव को लेकर कहा कि सर खुद साथ जाने के लिए बोल रहे हैं. इस पर समर्थकों ने कहा कि कह रहे हैं तो फिर रुक जाइए ना. इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War | America को Russia-China-PAK से खतरा? | Saudi Arab