20 days ago

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक पत्रिका (मैगज़ीन) की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद सोमवार को सदन में नया विवाद खड़ा हो गया. बताया गया कि जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे थे, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित (unpublished) किताब से जुड़े कथित उद्धरण शामिल थे. स्पीकर ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को ऐसा करने से रोक दिया.

सत्ता पक्ष ने इसे सदन की मर्यादा और नियमों से जोड़ते हुए नेता विपक्ष पर सवाल खड़े किए. वहीं विपक्ष का तर्क है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे मुद्दों पर चर्चा से 'रोकना' सही नहीं है. घटनाक्रम के चलते कुछ देर के लिए सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया और सत्ता पक्ष‑विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसके बाद बहस और ज्यादा आक्रामक होने लगी तो स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को 4 बजे तक स्थगित कर दिया. कार्यवाही फिर शुरू होते ही एक बार फिर राहुल ने वही मुद्दा उठाया तो फिर से सदन में हंगामा होने लगा. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- भारत का बजट 2026: बाजार की निराशा के बीच चमकती भविष्य की उम्मीदें

यह भी पढ़ें- MNREGA को खत्म किया, फिर बजट 2026 में MNREGA को 30 हजार करोड़ क्यों?

यहां सुनें संसद की कवरेज-

Feb 02, 2026 22:37 (IST)

राहुल गांधी भारत का विरोध करने लगते हैं-संजय जायसवाल

 बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वे बीजेपी का विरोध करें लेकिन वे बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते हुए भारत का विरोध करने लगते हैं. इस तरह के मुद्दे बहुत संवेदनशील होते हैं. वे नेता प्रतिपक्ष हैं और हमेशा इस तरह से अपनी बात रखते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के समय पर राहुल गांधी इस तरह बोलते थे जैसे पाकिस्तान की ओर से बोल रहे हैं. 

Feb 02, 2026 21:06 (IST)

सरकार राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है- अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा,"राहुल गांधी की आवाज को हमेशा ये सरकार दबाना चाहती है. राहुल जी तथ्य की बात करते हैं जो सही बात है उस पर बात करते हैं. जब भी राहुल गांधी ने सही बात देश को या आम जनता को बताना का प्रयास किया तो ये सरकार पूरा तरीके से उनके विरोध में खड़ी होती है और उनको बोलने नहीं देती है.

Feb 02, 2026 17:23 (IST)

राहुल ने सदन में ऐसी किताब को Quote किया जो छपी ही नहीं

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर इसलिए हंगामा हुआ, क्यों कि वह सदन में एक ऐसी किताब को Quote कर रहे थे, जो छपी ही नहीं है. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने ही आपत्ति जताई.

Feb 02, 2026 16:24 (IST)

सेना का सच छिपाना सही नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी नरवणे जी की बाक से क्यों भाग रहे हैं. सेना का सच छिपाना सही नहीं है.

Feb 02, 2026 16:21 (IST)

मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है-राहुल गांधी

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने बाहर मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा जरूरी है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के बारे में नरवणे ने अपनी किताब में साफ लिखा है,. लेकिन मुझे इस पर बोलने नहीं दिया जा रहा है. 

Feb 02, 2026 16:16 (IST)

कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर फिर से हंगामा शुरू हो गया. हंमागे के बीच सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

Advertisement
Feb 02, 2026 16:15 (IST)

राहुल ने बोलना शुरू किया तो फिर हुआ हंगामा

काफी देर तक हुए हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे फिर से शुरू हुई थी. स्पीकर जगदंबिका पाल ने राहुल को फिर से बोलने की इजाजत दी थी. जैसे ही राहुल  ने बोलना शुरू किया तो फिर से हंगामा हो गया. 

Feb 02, 2026 16:12 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित

राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

Advertisement
Feb 02, 2026 16:09 (IST)

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

राहुल गांधी ने कथित किताब का मुद्दा फिर उठाया. उन्होंने किताब के अंश की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए, जिसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया.

Feb 02, 2026 16:07 (IST)

Loksabha Live: राहुल गांधी ने फिर उठाया चीन का मुद्दा

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से चीन का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा जरूरी है.

Advertisement
Feb 02, 2026 16:01 (IST)

विपक्ष के नेता को नहीं सुना जा रहा, फिर किस बात का लोकतंत्र-अखिलेश प्रसाद सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "हम शुरू से कह रहे हैं कि यहां संविधान को मानने वाली सरकार नहीं है. यहां लगातार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास हो रहा है. जब विपक्ष के नेता को ही नहीं सुना जा रहा है तो फिर किस बात का लोकतंत्र है." 

Feb 02, 2026 15:09 (IST)

राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे- किरन रिजिजू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा बताकर अपनी बात बोलते रहे. किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल सेना का मनोबल गिरा रहे हैं. इस पर राहुल ने कहा कि मैं जो बोल रहा हूं वो पूरा देश जानता है. स्पीकर ओम बिरला ने कई बार राहुल गांधी को रोका. 

Advertisement
Feb 02, 2026 15:07 (IST)

फिर शुरू हुआ सदन में हंगामा

3 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई. राहुल गांधी ने फिर से चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के टकराव का मुद्दा उठाया. 2020 में लद्दाख में दोनों सेना के टकराव का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने फिर अपनी बात शुरू की. राजनाथ सिंह ने फिर राहुल गांधी को रोकते हुए कहा कि नेता विपक्ष कहां से जानकारी ला रहे हैं इसकी जानकारी सदन को दें. सदन में फिर हंगामा जारी है.

Feb 02, 2026 14:12 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

चीन के मुद्दे से जुड़ी पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब को लेकर भाषण पर सदन में जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष ने इसे सदन की मर्यादा और नियमों से जोड़ते हुए विपक्ष पर सवाल खड़े किए. वहीं विपक्ष का तर्क है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे मुद्दों पर चर्चा से 'रोकना' सही नहीं है.

घटनाक्रम के चलते कुछ देर के लिए सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया और सत्ता पक्ष‑विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसके बाद बहस और ज्यादा आक्रामक होने लगी तो स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को 3 बजे तक स्थगित कर दिया.

Feb 02, 2026 14:09 (IST)

अध्यक्ष की रूलिंग को भी नहीं मान रहे नेता विपक्ष- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक पत्रिका (मैगज़ीन) की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद सोमवार को सदन में नया विवाद खड़ा हो गया. बताया गया कि जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे थे, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित (unpublished) किताब से जुड़े कथित उद्धरण शामिल थे. स्पीकर ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को ऐसा करने से रोक दिया.

स्पीकर की रूलिंग के बाद राहुल गांधी ने आपत्ति जताते हुए कहा,  'इसमें ऐसा क्या है, जो उन्हें इतना डरा रहा है? अगर वे डरे नहीं हैं, तो मुझे पढ़ने दिया जाना चाहिए.'

राहुल गांधी का यह बयान उस वक्त आया जब वे चीन से संबंधित 'अनलिस्टेड' मुद्दा उठाते हुए पत्रिका के लेख से उद्धृत करने का प्रयास कर रहे थे और स्पीकर ने इसे नियमों के खिलाफ माना.

किरण रिजिजू का कड़ा रुख

इस पूरे घटनाक्रम के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी के लगातार रूलिंग के विपरीत जाने पर तीखी टिप्पणी की. रिजिजू ने कहा, 'लोकसभा में स्पीकर की रूलिंग नहीं मानने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए.'

Feb 02, 2026 14:02 (IST)

स्पीकर ने रोका, राहुल बोले- ‘तो आप ही बता दीजिए मैं क्या बोलूं’

राजनाथ सिंह की टिप्पणी के बाद सदन में शोर बढ़ा. राहुल गांधी बोलते रहे, लेकिन स्पीकर ने उन्हें रोका. इस पर राहुल ने स्पीकर से ही कहा, 'आप ही बता दीजिए कि मैं क्या बोलूं.'

सत्ता पक्ष ने इसे सदन की गरिमा के विरुद्ध बताया, जबकि विपक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी तथ्यात्मक सवाल उठा रहे थे और सरकार जवाब देने से बच रही है.

पुस्तक पर विवाद जारी

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा, 'राहुल गांधी जिस पुस्तक का हवाला दे रहे हैं, वह प्रकाशित ही नहीं हुई, इसलिए उस पर आधारित आरोप भ्रामक हैं.'

Feb 02, 2026 14:01 (IST)

नरवणे की किताब को लेकर लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को कई बार टोका

लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का मुद्दा सोमवार को गरमाया. राहुल गांधी द्वारा अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीधा सवाल दागा- 'अगर किताब सही होती तो अब तक छपी क्यों नहीं? अगर किसी ने रोक लगाई है, तो कोर्ट क्यों नहीं गए?'

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि यदि पुस्तक में तथ्य सही होते, तो लेखक या प्रकाशक कानूनी रास्ता अपनाते. उन्होंने राहुल गांधी पर 'गलत परंपरा स्थापित करने' का आरोप लगाया और कहा कि अप्रकाशित सामग्री का बार‑बार हवाला देना भ्रामक है और सदन की गंभीरता को ठेस पहुंचाता है.

Feb 02, 2026 13:48 (IST)

चीन का सवाल बहुत सेसेंटिव है, विपक्ष को पढ़ना चाहिए- अखिलेश यादव

राहुल के बयान से जारी हंगामे के बीच इस चर्चा में अखिलेश यादव भी बोलने को खड़े हो गए. अखिलेश ने कहा, 'चीन का सवाल बहुंत सेसेंटिव है, कोई सुझाव देश के हित में है, तो मैं समझता हूं कि विपक्ष को पढ़ना चाहिए. ये काफी संवेदनशील है, लोहिया, फर्नाडीज और नेताजी ये बात कहते रहे कि चीन से सावधान रहना है.'

Feb 02, 2026 13:45 (IST)

हमारी पार्टी पर कई सासंदों ने सवाल उठाए- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी के ऊपर कई सांसदों ने सवाल उठाया. मैं ये उठाने वाला नहीं था. लेकिन उसका जवाब देने के लिए मैंने ये उठाया. राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब से कोट कर रहे थे. राहुल ने कहा, 'मेरे हाथ में एक मैग्जीन है, उस मैग्जीन में एक आर्टिकल है, उसको मैं कोट कर रहा हूं.'

Feb 02, 2026 13:43 (IST)

राहुल गांधी नियमों को तोड़ रहे- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में एक प्रकाशित पत्रिका के अंश Quote करने पर आपत्ति जताई, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है. राहुल गांधी का कहना है कि उनका स्रोत प्रामाणिक है और इसमें पूर्व सेना जनरल (एमएम नरवणे) के अप्रकाशित संस्मरणों के उद्धरण (quotation) शामिल हैं.

Feb 02, 2026 13:41 (IST)

राहुल गांधी के भाषण पर सरकार ने किया पलटवार, सदन में हंगामा जारी

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा में भारत‑चीन तनाव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का ज़िक्र है, लेकिन सरकार उस किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है.

राहुल गांधी के मुताबिक, नरवणे ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि चीनी टैंक भारतीय पोज़िशन से कुछ 100 मीटर की दूरी तक आ गए थे और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है.

सरकार का पलटवार, 'किताब प्रकाशित ही नहीं हुई'

राहुल गांधी के आरोपों पर सत्ता पक्ष तुरंत हमलावर हो गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में स्पष्ट कहा, 'वह पुस्तक अभी तक प्रकाशित हुई ही नहीं है.'

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, 'राहुल स्वयं कह रहे हैं कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई, तो फिर वे उसका हवाला कैसे दे सकते हैं?'

सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी पर अपुष्ट दावों के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.

Feb 02, 2026 13:35 (IST)

सरकार ने एम.एम. नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं होने दी- राहुल गांधी

स्पीकर ओम बिड़ला ने भी राहुल गांधी को रोकते हुए कहा कि आप ऐसे किसी भी संदर्भ का जिक्र नहीं कर सकते. जो कि पब्लिक डोमेन में न हो. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एम.एम. नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं होने दी. 

Feb 02, 2026 13:33 (IST)

राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा

राहुल गांधी के डोकलाम पर दिए बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखी आपत्तियां दर्ज कराईं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं, वो सदन को बताएं कि वो अपनी बात किस आधार पर बोल रहे हैं. कई सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और सदन में शोर-शराबा बढ़ गया.

Feb 02, 2026 13:32 (IST)

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, सेना प्रमुख के बयान का किया जिक्र

लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा मच गया. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गंभीर स्थिति पैदा हुई थी और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.

राहुल गांधी ने कहा, 'कौन देशभक्त है और कौन नहीं, यह सवाल तब उठता है जब चीनी टैंक भारतीय क्षेत्र में घुस आते हैं. जनरल नरवणे खुद अपनी किताब में लिखते हैं कि चीनी टैंक भारतीय पोज़िशन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे.'

Feb 02, 2026 13:17 (IST)

थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में मौजूद हैं. वे थोड़ी देर में लोकसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहेंगे.

Feb 02, 2026 13:12 (IST)

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही आज 2 फरवरी 2026 को दोपहर 2.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

Feb 02, 2026 12:07 (IST)

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. सरकार की तरफ से सर्वानंद सोनोवाल बोल रहे हैं.

Feb 02, 2026 11:48 (IST)

NDA संसदीय दल की बैठक कल

संसद के बजट सत्र के बीच NDA संसदीय दल की पहली बैठक कल सुबह 9:30 बजे आयोजित की जाएगी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे और बजट की प्रमुख बातों तथा सरकार की आगे की रणनीति पर दिशा‑निर्देश देंगे.

पीएम मोदी करेंगे संबोधित

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सांसदों को बताएंगे कि बजट की प्रमुख विशेषताओं, जनहितकारी प्रावधानों और सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं को देशभर की जनता तक प्रभावी तरीके से कैसे पहुंचाया जाए. साथ ही, सांसदों को जमीनी स्तर पर व्यापक संवाद बढ़ाने को भी कहा जाएगा.


वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन एनडीए के सभी मंत्री और सांसद शामिल होंगे.

वित्त मंत्री का प्रेजेंटेशन

बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी विस्तृत प्रेजेंटेशन देंगी जिसमें बजट की प्रमुख विशेषताओं, उसकी दूरदर्शी रणनीति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में इस बजट की भूमिका पर विस्तार से बताया जाएगा.

सांसदों को मिलेगा रोडमैप

सांसदों को यह भी बताया जाएगा कि बजट को जनता के बीच कैसे प्रस्तुत करना है, किस तरह इसके जनकल्याणकारी बिंदुओं को समझाकर लोगों तक पहुंचाना है, और आगामी महीनों में किस तरह सरकार की योजनाओं को मजबूत तरीके से प्रचारित किया जाए.

एनडीए की यह बैठक बजट सत्र के राजनीतिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है.

Feb 02, 2026 11:07 (IST)

संसद की कार्यवाही शुरू

लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. यहां सुनें- 

Feb 02, 2026 08:40 (IST)

राज्यसभा में केरल सांसद करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत

राज्य सभा में आज केरल से बीजेपी के मनोनीत सांसद सी सदानंद मास्टर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में उनका वक्तव्य राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

इसके अलावा, मेधा कुलकर्णी प्रस्ताव का समर्थन करेंगी.

Feb 02, 2026 08:11 (IST)

लोकसभा में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल भाजपा की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे.

इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे निर्धारित किए गए हैं. 2, 3 और 4 फरवरी को यह चर्चा होनी है. बता दें कि आज लोकसभा में राहुल गांधी बोलेंगे. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे.

Featured Video Of The Day
Karan Adani EXCLUSIVE: AI से लेकर विकसित भारत तक करण अदाणी ने बताया Adani Group का प्लान!