कैलाशचंद, ब्रजलालभट्ट समेत, डॉ श्याम सुंदर समेत कई नाम... सूत्रों के हवाले से पद्म पुरस्कारों की लिस्ट आई सामने

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 3 श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची में कैलाशचंद्र, ब्रज लाल भट्ट और डॉ. श्याम सुंदर जैसे नाम शामिल
  • पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा सरकार द्वारा जल्द ही गणतंत्र दिवस से पहले की जाएगी
  • सूची में विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम हैं, जो अपने क्षेत्रों में खास योगदान दे रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची सामने आई है, सूत्रों के मुताबिक इसमें कैलाशचंद, ब्रज लाल भट्ट, डॉ. श्याम सुंदर समेत कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं. सरकार द्वारा जल्द ही पद्म सम्मान की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. फिलहाल, जिन नामों का ज़िक्र हो रहा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सूची पर अंतिम मुहर औपचारिक घोषणा से पहले ही लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर की झलक...गणतंत्र दिवस झांकी में क्या खास, परेड कमांडर ने NDTV को बताया

पदम सम्मान मिलने वालों की लिस्ट (सूत्र)

  1. भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश)
  2. भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र)
  3. ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)
  4. चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)
  5. चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)
  6. डॉ. पद्मा गुरमेट (जम्मू-कश्मीर)
  7. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल)
  8. महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)
  9. नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)
  10.  ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु)
  11.  रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)
  12.  रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र)
  13.  राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)
  14.  सांग्युसांग एस. पोंगेनर (नागालैंड)
  15.  श्रिरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)
  16.  थिरुवरूर बख्तवसलम (तमिलनाडु)
  17.  अंके गौड़ा (कर्नाटक)
  18.  आर्मिदा फर्नांडीस (महाराष्ट्र)
  19.  डॉ. श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)
  20.  गफरुद्दीन मेवाती (राजस्थान)
  21.  खेम राज सुंद्रीयाल (हरियाणा)
  22.  मीर हाजीभाई कसामभाई (गुजरात)
  23.  मोहन नगर (मध्य प्रदेश)
  24.  नीलेश मंडलेवाला (गुजरात)
  25.  आर एंड एस गोडबोले (छत्तीसगढ़)
  26.  राम रेड्डी ममिडी (तेलंगाना)
  27.  सिमांचल पात्रो (ओडिशा)
  28.  सुरेश हनागवाड़ी (कर्नाटक)
  29.  तेची गूबिन (अरुणाचल प्रदेश)
  30.  युनम जत्रा सिंह (मणिपुर)
  31.  बुधरी ताथी (छत्तीसगढ़)
  32.  डॉ. कुमारासामी थंगाराज (तेलंगाना)
  33.  डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन (तमिलनाडु)
  34.  हैली वॉर (मेघालय)
  35.  इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)
  36.  के. पाजनिवेल (पुडुचेरी)
  37.  कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)
  38.  नुरुद्दीन अहमद (असम)
  39.  पोकीला लेकटेपी (असम)
  40.  आर. कृष्णन (तमिलनाडु)
  41.  एस. जी. सुशीलेम्मा (कर्नाटक)
  42.  टागा राम भील (राजस्थान)
  43.  विश्व बंधु (बिहार)
  44.  धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या (गुजरात)
  45.  शफी शौक़ (जम्मू-कश्मीर)

क्यों खास है ये सम्मान

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

ये भी पढ़ें : Live: गणतंत्र दिवस से पहले पीएम मोदी के 'मन की बात', कहा - भारतीय उत्पाद का पर्याय 'टॉप क्‍वालिटी' होना चाहिए

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जहां सम्मानित व्यक्तियों को देश की सर्वोच्च गरिमा के साथ यह नागरिक सम्मान दिया जाता है.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद बोले: 'मेरी जान को खतरा' | UP News | Prayagraj | Yogi