मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र

विपक्ष लोकसभा में अब स्पीकर ओम बिरला के बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. टीएमसी के नेतृत्व में विपक्षी दले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की रणनीति में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है.
  • लोकसभा अध्यक्ष को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष संसद में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकता है.
  • यह पहली बार होगा जब देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा अध्यक्ष को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष संसद के निचले सदन में ही CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकता है. बताते चले कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. इस  समय चुनाव आयोग के खिलाफ सबसे बड़ा मोर्चा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खोल रखा है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव से पहले एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं.

ऐसा देश में पहली बार होगा कि CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार TMC की अगुवाई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष जुटा है.  

महाभियोग प्रस्ताव के लिए लोकसभा में 100 तो राज्यसभा में 50 सांसदों का चाहिए साथ

आर्टिकल 324(5) के तहत CEC के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव के लिए लोकसभा में 100 या राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है. नोटिस के बाद कमिटी गठित की जाती है. लोकसभा अध्यक्ष को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष लोकसभा में सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा कल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी के बीच मंगलवार को लोकभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं. मालूम हो कि ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 

यह भी पढ़ें - ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नंबरगेम में विफल होगा विपक्ष का प्रयास, जान लीजिए इतिहास

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर Debate में छिड़ी आर-पार की 'जंग'! BJP |Congress| Sucherita Kukreti |PM Modi
Topics mentioned in this article