भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे थ्री इडियट्स के 'चतुर', लोगों से की भावुक अपील

थ्री इडियट्स के चतुर यानी कि ओमी वैद्य ने इंस्टाग्रम पर एक वीडियो शेयर कर मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया और उनके लिए कुछ करने की अपील लोगों से की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
थ्री इडियट्स के चतुर ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया इंस्टा वीडियो पोस्ट (वीडियो और पीटीआई से ली इमेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • थ्री इडियट्स एक्टर ओमी वैद्य जंतर-मंतर पर मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे
  • ओमी वैद्य ने सोनम की स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि वे नहीं चाहते कि वे अपनी हड़ताल के कारण जान गंवा दें
  • उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोनम के मामले में स्थानीय और राष्ट्रीय अधिकारियों से मदद मांगें
मुंबई:

थ्री इडियट्स के चतुर दिल्ली के जंतर-मंतर पर मांगों के लेकर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे हैं. चतुर रामालिंगम यानी कि ओमी वैद्य ने सोनम का समर्थन करते हुए कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि वे मर जाएं. उन्होंने कहा कि उनमें बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा हिम्मत है. चतुर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके पास सभी के लिए एक मैसेज है, इसे सभी ध्यान से सुनें. उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि थ्री इडियट्स में आमिर खान ने लद्दाखी इंजीनियर और समाज सुधारक सोनम वांगचुक के वास्तविक जीवन पर अधारित किरदार निभाया था. वह सोनम से मिले हैं. वह बहुत ही दिलचस्प हैं. उन्होंने अपने जीवन में कुछ अविश्वसनीय काम किए हैं. वह बहुत विनम्र और शानदार हैं.

सोनम भूख हड़ताल पर क्यों हैं, जरूर जानें

चतुर ने आगे कहा कि सोनम क्या कर रहे हैं प्लीज सभी लोग ये जरूर देखें. वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं. कई हफ्तों से ज्यादा समय हो गया है. उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है. मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं. ये भी नहीं पता कि मीडिया इसे कवर कर रहा है या नहीं. ये जानना अहम है कि वह भूख हड़ताल पर क्यों है, उसके साथ कुछ समस्याएं हैं.

मैं नहीं चाहता कि सोनम मर जाएं

चतुर ने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली के बारे में उनके पास लद्दाख की स्वतंत्रता और पर्यावरणवाद के कुछ मुद्दे हैं. आप उससे सहमत हों या न हों, लेकिन मैं वास्तव में नहीं चाहता कि यह आदमी मर जाए. मुझे लगता है कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मैं चाहूंगा कि वह जीवित रहें. हम सामान्य लोग हैं और हमारी डेली लाइफ है. हम अपनी चीजों में व्यस्त रहते हैं. लेकिन अगर आप इन मुद्दों पर गौर करेंगे तो आप उनसे सहमत हो सकते हैं. आप ये भी देख सकते हैं कि कहीं आपके या आपके परिवार के सदस्यों या आपके दोस्तों को क्या अतीत में ये समस्याएं थीं. आप सब को ये देखने की जरूरत है कि ये हो क्या रहा है.

Advertisement

अगर आपको परवाह है तो प्लीज कुछ करें

इसके साथ ही उन्होंने देखना होगा कि हम सोनम के लिए क्या कर सकते हैं. प्लीज उनके वीडियो को रीट्वीट करें, इसेअपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें, और अगर आप वास्तव में परवाह करते हैं, तो अपने स्थानीय सरकारी अधिकारियों, अपने राष्ट्रीय सरकारी अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि इस मामले में कुछ करने की जरूरत है. 


 

Featured Video Of The Day
बागेश्वर धाम के पास खून-खराबा! ईरान अमेरिकी युद्ध में रूस की एंट्री!

Topics mentioned in this article
Sonam Wangchuck
Sonam Wangchuk On Ladakh
Hunger Strike
Omi Vaidya 3 Idiots
Omi Vaidya Instagram