दिव्यांग बेटी के साथ पिता की हैवानियत: प्रेग्नेंसी से खुला राज, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के ढेंकनाल जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी दिव्यांग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया. मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता गर्भवती पाई गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Father Raped Daughter: ओडिशा से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है. जिस पिता को बेटी का सबसे बड़ा सहारा होना चाहिए था, उसी ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया. ढेंकनाल जिले में एक दिव्यांग युवती के साथ उसके ही पिता ने लंबे समय तक जघन्य अपराध किया. ये मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के गर्भवती होने की सच्चाई उजागर हुई. मामले के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया है.

दरअसल, यह मामला ओडिशा के ढेंकनाल जिले के रसोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक दिव्यांग लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया. लड़की की शारीरिक और मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर यह अपराध किया जाता रहा, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी.

प्रेग्नेंसी से हुआ अपराध का खुलासा

परिवार वालों को तब शक हुआ, जब पीड़िता के शरीर में असामान्य बदलाव नजर आने लगे. बाद में मेडिकल जांच में सामने आया कि वह गर्भवती है. इसके बाद उसे ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया.

मां ने तोड़ी चुप्पी, दर्ज कराई शिकायत

बेटी की हालत देखकर मां पूरी तरह टूट गई. डर और सदमे के बावजूद उसने हिम्मत जुटाकर अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है.

Advertisement

आरोपी को किया गिरफ्तार

ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने NDTV से बातचीत में बताया कि रसोल थाने में केस नंबर 85/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 59 वर्षिय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा अपराध समाज के लिए कलंक है. पीड़िता को न्याय और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei