हंसती-खेलती यात्रा बनी मौत का सफर: टूरिस्ट बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 5 पर्यटकों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Odisha Tourist Bus Accident: निजी बस बरहमपुर से लगभग 60 यात्रियों को लेकर हरिशंकर जा रही थी. इसी दौरान हनुमान घाटी के पास बस विशाल चट्टान से टकराई और यह हादसा हो गया. इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Odisha Tourist Bus Accident: ओडिशा के नयागढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा (Nayagarh Tourist Bus Accident) हो गया. यहां एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं. वहीं 30 से अधिक पर्यटक घायल हो गए. यह हादसा हनुमान घाटी के पास हुआ है.

चट्टान से जा टकराई बस, बस के नीचे फंसे 10 लोग

जानकारी के अनुसार, निजी बस बरहमपुर से लगभग 60 यात्रियों को लेकर हरिशंकर जा रही थी, तभी हनुमान घाटी के पास यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बस एक विशाल चट्टान से जा टकराई और पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पर्यटक गाड़ी से बाहर गिर गए, जबकि 10 से अधिक लोग टूटी-फूटी बस के नीचे फंस गए.

5 पर्यटकों की मौत

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बस का ड्राइवर और चार यात्री शामिल हैं, जिनकी पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी बरहमपुर के रहने वाले थे.

30 पर्यटक घायल

इधर, सूचना मिलते ही दसपल्ला और बनिगोछा पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फायर सर्विस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. फंसे हुए यात्रियों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बता दें कि गैस कटर से बस को काटकर दबे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को इलाज के लिए दस्पल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालांकि गंभीर रूप से घायल लगभग 15 पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: आजादी के 78 साल में पहली बार अबूझमाड़ के रेकावाया गांव में पहुंची कलेक्टर नम्रता जैन

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: भारतीय जहाजों पर ईरान का हमला, Hormuz पर फिर भड़केगी जंग?
Topics mentioned in this article