ओडिशा: तेजी से आती ट्रेन के आगे शख्स ने जोड़े हाथ, खौफनाक मंजर के बाद भी बच गई जान, VIDEO

Odisha train incident: इस पूरी घटना का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बिना किसी डर के ट्रैक पर खड़ा है और तेज रफ्तार इंजन उससे टकराता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक युवक रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया था
  • युवक का नाम ललित देबता है जो बरगढ़ के बरपाली रेलवे फाटक पर खौफनाक स्थिति में फंसा था
  • तेज रफ्तार ट्रेन ने युवक को टक्कर मारी पर ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी जान बच गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ओडिशा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक चलती ट्रेन के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया. ट्रेन की सीधी टक्कर के बावजूद युवक की जान चमत्कारिक रूप से बच गई है. मामला राज्य के बरगढ़ जिले का है.

रेलवे फाटक पर खौफनाक मंजर

मंगलवार रात जब बरगढ़ के बरपाली में रेलवे फाटक बंद था, तब वहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान, गेट के अंदर मौजूद ललित देबता अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर खड़ा हो गया. चश्मदीदों के अनुसार, ललित ने आने वाली तेज रफ़्तार ट्रेन के सामने हाथ जोड़ लिए और मौत का इंतजार करने लगा. पलक झपकते ही ट्रेन उसे टक्कर मारते हुए ऊपर से गुज़र गई.  

कैमरे में कैद हुई 'सुसाइड की कोशिश'

इस पूरी घटना का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बिना किसी डर के ट्रैक पर खड़ा है और तेज रफ्तार इंजन उससे टकराता है. वहां मौजूद लोग इस मंजर को देख सन्न रह गए. ट्रेन के गुजरने के बाद, लोगों ने तुरंत युवक की सुध ली. खुशकिस्मती से ललित जीवित पाया गया, हालांकि इस टक्कर में उसके पैर में गंभीर चोट आई है. उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे बुर्ला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (VIMSAR) रेफर कर दिया गया है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon