ओडिशा में दिल दहलाने वाली घटना, 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, खदान में मिली लाश

Odisha child murder: दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची अपने चाचा के घर पर रह रही थी, क्योंकि उसके पिता काम के सिलसिले में राज्य से बाहर थे. बच्ची घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सात साल की बच्ची का दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है
  • बच्ची अपने चाचा के घर पर रह रही थी और खेलते समय अचानक लापता हो गई थी
  • पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी माइकल किंडो को गिरफ्तार कर उसका जुर्म कबूल करवा लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना नौ मार्च की है. दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची अपने चाचा के घर पर रह रही थी, क्योंकि उसके पिता काम के सिलसिले में राज्य से बाहर थे. बच्ची घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो चाचा ने राजगांगपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामला मालडीही पं चायत के अंतर्गत दूधी गांव की है. 

आरोपी का कुबूलनामा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुंदरगढ़ की SP अमृतपाल कौर की देखरेख में जांच शुरू की गई. एडिशनल एसपी केपी मिश्रा और एसडीओपी विभूति भूषण भोई के नेतृत्व में टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से इलाके की तलाशी ली. जांच के दौरान पुलिस का शक गांव के ही 24 वर्षीय माइकल किंडो पर गया. जब पुलिस ने उसका सामना किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, उसके साथ बलात्कार किया और फिर पहचान छिपाने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

खदान से बरामद हुआ शव

आरोपी के कबूलनामे के आधार पर पुलिस की टीम जंगल की ओर पहुंची. आरोपी ने शव को गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर एक पत्थर की खदान में छिपा दिया था और ऊपर से पत्थर रख दिए थे. पुलिस ने वहां से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. राजगांगपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इन-चार्ज अनिल कुमार सामल ने बताया कि आरोपी माइकल किंडो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. एक मजबूत केस बनाने के लिए व्यापक जांच अभी भी जारी है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!