युवक के गले में फंसी जिंदा मछली, मौत; तालाब में फिशिंग करते समय हुआ हादसा 

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में मछली पकड़ते समय एक युवक के गले में जिंदा मछली फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. डिगी गांव निवासी अविनाश बिजुली को तुरंत बांगिरिपोसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Fish Stuck In Throat Death: ओडिशा से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. एक युवक की जिंदगी उस वक्त खत्म हो गई, जब वह रोजमर्रा की तरह गांव के तालाब में मछली पकड़ रहा था. किसी को अंदेशा भी नहीं था कि मछली पकड़ने का यह काम उसकी जान ले लेगा. इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

तालाब में मछली पकड़ते समय हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना मयूरभंज जिले के बांगिरिपोसी इलाके के डिगी गांव की है. गांव का रहने वाला अविनाश बिजुली तालाब में मछली पकड़ रहा था. इसी दौरान उसने एक जिंदा मछली को हाथ में पकड़ा हुआ था. मछली को संभालने के दौरान अचानक वह उसके हाथ से फिसल गई और सीधे उसके मुंह में चली गई.

गले में अटक गई मछली, युवक की बिगड़ी हालत

मछली मुंह में जाते ही अविनाश के गले में फंस गई और उसकी बंद हो गई. युवक कुछ ही पलों में सांस लेने के लिए तड़पने लगा. आसपास मौजूद लोगों को शुरू में समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है. जब तक वे कुछ कर पाते, उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हालात गंभीर होते देख परिजन और गांव के लोग उसे तुरंत बांगिरिपोसी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मछली के कारण उसकी सांस पूरी तरह रुक चुकी थी. अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद अविनाश की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, मछली उसके गले में इस तरह फंस गई थी कि ऑक्सीजन का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. सांस न मिलने की वजह से युवक का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. यह एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक हादसा माना जा रहा है.

Advertisement

दुर्लभ लेकिन खतरनाक हादसा

इस घटना के बाद पूरे डिगी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि मछली पकड़ते समय ऐसा हादसा भी हो सकता है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग अविनाश की अचानक हुई मौत से गहरे सदमे में हैं. जानकारों का कहना है कि मछली पकड़ते समय कई लोग जिंदा मछली को दांतों या मुंह के पास रखते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है. छोटी और फुर्तीली मछलियां अचानक फिसलकर गले में फंस सकती हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है. इस घटना ने सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी छोड़ दी है कि ऐसे जोखिम भरे तरीकों से बचना बेहद जरूरी है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri