पत्थरों की खुदाई में मिला हीरों का खजाना, सोने-रत्नों का बड़ा भंडार, चमक जाएगा ओडिशा का ये गरीब इलाका

Odisha News: ओडिशा के खान मंत्री बिभूति भूषण जेना ने बताया है कि नुआपाड़ा जिले के नुआपाड़ा ब्लॉक के तहत कलामिदारा क्षेत्र में हीरे वाले पत्थर पाए गए हैं. खान मंत्री ने ओडिशा विधानसभा सत्र में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nuapada Diamonds: ओडिशा के नुआपाड़ा में हीरा युक्त पत्थरों की खोज हुई है. यह जानकारी गुरुवार को राज्य विधानसभा में खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने दी. विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री बिभूति भूषण जेना ने पुष्टि की कि नुआपाड़ा ब्लॉक के तहत कलमिदादर में हीरे वाले पत्थर पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ फिलहाल इस खोज के तकनीकी, आर्थिक और संबंधित पहलुओं का आकलन कर रहे हैं.

हीरे वाले पत्थरों की पहचान

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन, इस्पात और खान मंत्री बिभूति भूषण जेना ने बताया है कि नुआपाड़ा जिले के नुआपाड़ा ब्लॉक के तहत कलामिदारा क्षेत्र में हीरे वाले पत्थर पाए गए हैं. खान मंत्री ने ओडिशा विधानसभा सत्र में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि खजानों से भरी ओडिशा की धरती के नीचे हीरे छिपे हैं, क्योंकि नुआपाड़ा के कलामिदारा क्षेत्र में हीरे वाले पत्थरों की पहचान की गई है.

कीमती रत्न मिलने के संकेत

उन्होंने बताया कि सरकार वर्तमान में इस क्षेत्र में खनन कार्यों की व्यावहारिकता निर्धारित करने के लिए विस्तृत तकनीकी, आर्थिक और अन्य व्यवहार्यता आकलन कर रही है. मंत्री ने आगे कहा कि हीरों के अलावा, माणिक (रूबी) के भी संकेत पाए हैं. उन्होंने कहा कि माणिक के संकेत कालाहांडी जिले के जूनागढ़ ब्लॉक के तहत हिंजिलिबहल-जिलिंगिबार क्षेत्र से मिले हैं. वहीं कालाहांडी जिले से कीमती रत्नों के भी संकेत मिले हैं. अब तक ओडिशा में रत्नों की कोई खदान नहीं मिली है.

सोने की चट्टान होने का दावा

राज्य में अन्य खनिज स्थलों की भी पहचान की गई है. मंत्री के अनुसार, देवगढ़ जिले के रियामाल ब्लॉक के तहत अदासा-रामपल्ली क्षेत्र में सोने के साथ-साथ तांबे वाले पत्थर, ग्रेफाइट और निकल पाए गए हैं. मयूरभंज जिले के कुलियाना ब्लॉक के तहत मदनासाही-कांजिया क्षेत्र में भी तांबे वाली चट्टानें और सोना मौजूद है. क्योंझर जिले के बांसपाल ब्लॉक के तहत गोपुर-जलाडीही क्षेत्र में सोना मिला है.

Advertisement

कालाहांडी जिले में जूनागढ़ ब्लॉक के तहत हिंजिलीबहाल-जिलिंगिबार में माणिक पाए गए हैं. मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में अब तक मोतियों की कोई खदान नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: IIT बॉम्बे के 3 छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें: वो 5 चेहरे जिन्हें धामी सरकार में मिली जगह, चुनाव के 1 साल पहले मंत्रिमंडल विस्तार



 

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma
Topics mentioned in this article