नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के पहले गुड न्यूज, 6 लेन के एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड का मिला तोहफा

Noida International Airport: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही बड़ी गुड न्यूज शहर को मिलने वाली है. नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के लिए यह बेहद फायदेमंद होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Noida Airport Inauguration Latest News: नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द
नोएडा:

Noida Airport Udghatan Latest News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इस माह के अंत में हो सकता है. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरह जेवर एयरपोर्ट को भी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी देने के लिए नए प्रोजेक्ट लांच कर रही है. इस बीच नोएडा में नए एलिवेटेड रोड और 6 लेन के एक्सप्रेसवे का ऐलान भी किया गया है. ये चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर 94 तक जाएगा. इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी.नोएडा विकास प्राधिकरण ने महामाया फ्लाईओवर के नजदीक चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर 94 के गोलचक्कर तक लिंक करने के लिए ये एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान तैयार किया है.

नोएडा प्राधिकरण का ये प्रस्तावित एलिवेटेड रोड मैजेंटा लाइन मेट्रो ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा. इस ट्रैक की ऊंचाई करीब 17 मीटर है. नया एलिवेटेड रोड 22 मीटर तक की ऊंचाई से गुजरेगा.इससे मेट्रो लाइन के ऊपर से रोड सेक्टर 94 गोलचक्कर से सीधे बिना किसी झंझट के चलती रहेगी.

यमुना एक्सप्रेसवे तक ट्रैफिक आसान

इससे दिल्ली और नोएडा के ट्रैफिक जाम से बचते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक जाना आसान हो जाएगा, जिससे नोएडा एयरपोर्ट जाने वालों को भी फायदा होगा.  एलिवेटेड रोड की लंबाई दो किमी से कुछ ज्यादा होगी. चिल्ला एलिवेटेड रोड से उतरने वाले रैंप से ये शुरू होगा. नोएडा में फिल्म सिटी रूट पर भी भारी ट्रैफिक जाम सुबह और शाम के वक्त रहता है. वहां भी 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड तैयार हो रहा है.ये मयूर विहार फ्लाईओवर से जुड़ते हुए महामाया फ्लाईओवर तक जाएगा.

ये भी पढ़ें - नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 2 बड़े अपडेट्स: हर दिन इतनी फ्लाइट्स, मेंटेनेंस से मरम्‍मत तक, सबकुछ यहीं

Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की कनेक्टिविटी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पीक ऑवर में काफी ज्यादा ट्रैफिक रहता है. लिहाजा नोएडा अथॉरिटी ने महामाया फ्लाई ओवर के पास चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर 94 गोल चक्कर तक ये नया एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव किया है. इससे काफी संख्या में वाहन ऊपर से गुजर जाएंगे. नोएडा के सेक्टर 94 से सेक्टर 150 तक सिक्स लेन का 31 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे भी तैयार होना है. इससे दिल्ली और नोएडा के यात्री बिना ट्रैफिक जाम यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे. इन नए प्रोजेक्ट से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: दिल्ली, फरीदाबाद से पलवल तक दौड़ेगी नमो भारत, NCR में नई रैपिड रेल से नोएडा एयरपोर्ट भी जुड़ेगा, जानें रूट मैप

Advertisement

नोएडा में भारी ट्रैफिक जाम

दिल्ली के मयूर विहार से नोएडा प्रवेश मार्ग पर ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है. नोएडा फिल्म सिटी और महामाया फ्लाईओवर से गुजरते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक ये रास्ता जाता है.लेकिन इस बिजी रूट पर ट्रैफिक की वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक वाहन रेंगते रहते हैं. इन दोनों नए प्रोजेक्ट से दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक जाना आसान हो जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War