Noida News: नमो भारत रैपिड रेल से 6 लेन के एलिवेटेड रोड तक, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में चार चांद लगाएंगे ये 9 प्रोजेक्ट

Noida Foundation Day News: नोएडा आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है. नोएडा में आने वाले समय में कौन से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट या इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहा है, आइए जानते हैं नोएडा एलिवेटेड रोड से लेकर एक्सप्रेसवे तक पूरी कहानी

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Noida 50 Years: नोएडा स्थापना दिवस
नोएडा:

Noida Foundation Day: नोएडा आज 50 साल का हो गया है. गौतम बुद्ध नगर आज अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहा है. डीएनडी, नोएडा मेट्रो जैसे कनेक्टिविटी के कदमों के बाद आज नोएडा एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी जैसे नए नगीने नोएडा की चमक-दमक बढ़ा रहे हैं. नोएडा उत्तर भारत का बड़ा आईटी हब के साथ मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर है. नोएडा के पास जल्द ही बोड़ाकी में अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन भी होगा. चिल्ला एलिवेटेड रोड के साथ नोएडा मेट्रो का विस्तार भी हो रहा है.

1. नमो भारत ट्रेन (RRTS) कॉरिडोर

नोएडा में कुछ सालों के भीतर नमो भारत ट्रेन यानी रैपिड रेल दौड़ती हुई दिखाई देगी. गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा कॉरिडोर को लेकर हरियाणा सरकार ने 64 किमी लंबे कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दी है. यह कॉरिडोर गुरुग्राम के इफ्को चौक से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा. 

गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट लिंक

यह कॉरिडोर गाजियाबाद के रैपिड रेल स्टेशन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के रास्तों से होते हुए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) तक जाएगा। इससे दिल्ली, मेरठ और नोएडा के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगा. इससे नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के सभी बड़े शहरों को जोड़ने वाली हाईस्पीड रेल से कनेक्ट रहेगा. 

2. जेवर-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बाद यह 31 किमी लंबा एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हरियाणा के फरीदाबाद (बल्लभगढ़) से सीधे जोड़ेगा. यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए एक फीडर रूट का काम करेगा.

Advertisement

3. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यमुना पुश्ता के साथ 31 किमी लंबी 6 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी है. यह रोड सेक्टर 94 यानी ओखला बैराज से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे (गुलिस्तापुर घरबारा) तक जाएगी.

4. चिल्ला एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर

चिल्ला एलिवेटेड रोड के जरिये दिल्ली के मयूर विहार से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक सीधे तेज रफ्तार ट्रैफिक का प्लान बन रहा है. इससे दिल्ली से नोएडा आने वाले यात्रियों को डीएनडी या सेक्टर-14ए और फिल्म सिटी के आसपास ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा.

Advertisement

5. नोएडा मेट्रो का विस्तार

सेक्टर142 से बोटेनिकल गार्डन मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है. इसका ट्रैक 11.56 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा. इसमें 8 स्टेशन सेक्टर 142, नोएडा सेक्टर 93, पंचशील बालक इंटर कालेज, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 44 स्टेशन बोटेनिकल गार्डन से जुड़ेंगे.ये एक्वा लाइन को सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन से जोड़ेगी.  7.5 किमी लंबी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को भी हरी झंडी मिल गई है. इसमें पांच स्टेशन होंगे, जो सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123, किसान चौक सेक्टर 4 को जोड़ेंगे. इस पर 1050 करोड़ खर्च होंगे. 

6. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA)

नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 28 मार्च को शुरू हो चुका है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी तेज है. जेवर के आसपास यमुना सिटी बसाई जा रही है. यीडा यहां कई आवासीय क्लस्टर विकसित करने की तैयारी में है.

7. ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी

ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी सेक्टर-21 (YEIDA) में फिल्म सिटी का काम शुरू हो गया है. यहां स्टूडियो, 5 सितारा होटल और स्विट्जरलैंड की वादियों से लेकर घने जंगलों की शूटिंग जैसे सेट होंगे. यहां के लिए पॉड टैक्सी चलाने की योजना है.  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 5A और सेक्टर 7 में 500 एकड़ क्षेत्र में जापानी सिटी और सिंगापुर सिटी बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें - Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का बदला रूट, नोएडा एयरपोर्ट की नमो भारत ने डाला असर, अब सिर्फ पांच स्टेशन

Advertisement

8. बोड़ाकी रेलवे स्टेशन

दादरी के पास बोड़ाकी में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब के तौर पर लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट हब विकसित किया जा रहा है. ये माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन का प्रमुख केंद्र बनेगा. यहां यात्री रेलवे स्टेशन विकसित करने की भी योजना है.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नमो भारत रैपिड रेल ही नहीं, नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री दे सकते हैं गुड न्यूज

Advertisement

9. न्यू नोएडा सिटी बसाने की तैयारी

दादरी नोएडा गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) के तौर पर न्यू नोएडा सिटी बसाने की तैयारी है. न्यू नोएडा को गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के 80 गांवों की जमीन पर स्थापित किया जाना है. मास्टर प्लान 2041 के मुताबिक, न्यू नोएडा 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. 
 

Featured Video Of The Day
एटम बम पर अटकी जंग! US के खिलाफ अब क्या करेगा ईरान?