JDU अध्यक्ष पद के लिए आज पर्चा भरेंगे नीतीश कुमार, अब तक किसी और ने नहीं किया नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. 2025-2028 कार्यकाल के लिए उनका नामांकन शाम 4 बजे जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में दाखिल किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन करेंगे. नीतीश कुमार की ओर से 2025-2028 कार्यकाल के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार शाम 4.00 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे.

नीतीश कुमार की ओर से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, विधान परिषद सदस्य श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह 'गांधी' और पार्टी के अन्य नेता नामांकन पत्र पार्टी के निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगडे को सौंपेंगे.

जदयू में प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पहले ही कराए जा चुके हैं. अब केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया बची है, जिसे निर्धारित समयसीमा के तहत पूरा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अब सम्राट ही सब देखेंगे.. बेटे निशांत को भी बढ़ा रहे, बिहार में सीएम फेस पर नीतीश कुमार क्या दे रहे हैं संकेत?

Advertisement

अब तक किसी और ने नहीं किया नामांकन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 23 मार्च को स्क्रूटनी होगी और 24 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख है. इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. हालांकि अब तक किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने से यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. पूरी प्रक्रिया औपचारिकता भर रह गई है.

हर कार्यकर्ता की इच्छा- नीतीश ही अध्यक्ष बने रहें

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि हर कार्यकर्ता की इच्छा है कि नीतीश कुमार ही अध्यक्ष बने रहें. इससे साफ है कि जदयू फिलहाल नेतृत्व में किसी बदलाव के पक्ष में नहीं है. आने वाले राजनीतिक दौर को देखते हुए पार्टी अनुभव और स्थिरता पर ही भरोसा बनाए रखना चाहती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव तो झांकी है, आरजेडी की टूट बाकी है? चिराग पासवान का बड़ा दावा

बिहार सीएम पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है. वहीं, बिहार में नए सीएम को लेकर चर्चा जोरों पर है. हालांकि अभी तक सीएम कौन होगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Ceasefire के बाद फिर अटैक! |Bharat Ki Baat Batata Hoon | Trump