Exclusive: करोड़ों कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन ही क्यों चुने गए, NDTV पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताई वजह

पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार अपनी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रही है. ऐसे में NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से एक्सक्लूसिव बातचीत की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से सवाल पूछते एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नितिन नवीन ने बताया कि पार्टी के निर्णय सभी नेताओं की सहमति से लिए जाते हैं और यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
  • नितिन नवीन ने राजनीति में निरंतरता और कमिटमेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए शॉर्टकट से बचने की सलाह दी
  • उन्होंने कहा कि भाजपा की टीम में पहले से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने का प्रयास जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल से एक्सक्लूसिव बात की. इस दौरान राहुल कंवल ने नितिन नवीन से सीधा सवाल पूछा कि आपके विरोधी कांग्रेस के अध्यक्ष तो दोगुनी उम्र के हैं? कैसे देखते हैं? इस पर नीतिन नवीन ने कहा कि देखिए उम्र एक अलग चीज है. भाजपा अपने स्ट्रक्चर्ड पॉलिटिक्स के लिए जानी जाती है और हमारे यहां पार्टी में स्ट्रक्चर्ड चीजें होती हैं और कहीं ना कहीं सबको मौका मिलता है. हमारे यहां बहुत ही सिस्टमेटिक तरीके से शिफ्ट ऑफ जेनरेशन भी होता है.

आपको क्यों बीजेपी अध्यक्ष चुना गया?

राहुल कंवल ने इसके बाद पूछा कि बीजेपी के पास देश भर में 18 करोड़ लोग थे. आपको क्यों बीजेपी अध्यक्ष चुना गया? आप खुद क्या सोचते हैं? नितिन नवीन ने जवाब दिया, 'मेरे व्यक्तित्व के कारण मुझे कुछ मिला, ऐसा मैं नहीं समझता. मैं मानता हूं कि पार्टी का निर्णय हमारे सभी नेता मिलकर लेते हैं और निर्णय लेने के समय अगर सभी लोगों के मन में एक मत बनता है तो ये मेरे लिए सबसे बड़ी जवाबदेही है. मैं खुद अपने विषय पर टिप्पणी करूं, ये ठीक नहीं है. मैं ये मानता हूं कि पार्टी के अंदर वॉच टॉवर बहुत मजबूत है. आप अपने कमिटमेंट के साथ काम कीजिए, लो प्रोफाइल वर्किंग कीजिए और कहीं ना कहीं जो एजेंडा या होमवर्क दिया जाता है, उसे पूरा करने के लिए स्पष्ट माइंड से चलिए. ये सब चीजें हैं. पार्टी की प्रक्रिया में कई चीजें देखी जाती हैं. मैं मानता हूं कि जिस लाइन पर मैं काम कर रहा हूं, उसी तरह आगे भी काम करता रहूं.'

बीजेपी में कोई कार्यकर्ता अगला नितिन नवीन कैसे बने?

एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने अगला सवाल पूछा कि ये बताइए कि बीजेपी में कोई कार्यकर्ता अगला नितिन नवीन कैसे बने? नितिन नवीन ने कहा, 'अपने काम के प्रति कमिटेड रहना, राजनीति ऐसा पिच है, जिस पर समय बिताना चाहिए और शॉर्ट कट से बचना चाहिए. राजनीति लॉन्ग टर्म पिच है, इसमें स्टैमिना का टेस्ट होता है, स्पीड का नहीं. अगर आपके अंदर स्टैमिना है, कंटिन्यूटि में काम कर रहे हैं, तो समय पर पार्टी निश्चित रूप से आपके लिए निर्णय लेती है.' 

क्या आपकी टीम में 33 प्रतिशत महिलाएं होंगी?

राहुल कंवल ने फिर पूछा क्या आपकी टीम में 33 प्रतिशत महिलाएं होंगी? जवाब में नितिन नवीन बोले, 'हम पहले से पार्टी में 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह देने पर काम कर रहे हैं. हमारी पार्टी में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने पर पहले से काम चल रहा है. नई टीम में भी आपको ये दिखेगा.' 

Advertisement

ये भी पढ़ें-

NDTV Exclusive: लंबा संघर्ष, जीत मिलेगी.. बंगाल में कैसा होगा BJP का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष ने बताई पूरी बात
   

Featured Video Of The Day
UP Board Result Breaking News: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्ट | NDTV India