बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का ग्रैंड वेलकम... तस्वीरों में देखिए

नवीन भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद सोमवार दोपहर पटना से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

नितिन नवीन ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

नवीन भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद सोमवार दोपहर पटना से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री रहे नवीन (45) को रविवार को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. माना जा रहा है कि वह अंततः नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे नितिन नवीन एक तेज-तर्रार, वैचारिक रूप से दृढ़ और संगठन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं.

Advertisement

वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़े रहे. पांच बार विधायक रह चुके नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बिहार सरकार में दो बार मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.

भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी के रूप में नवीन का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा, जिसमें संगठन का प्रभावशाली नेतृत्व करने की उनकी क्षमता उभरकर सामने आई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal