पश्चिम बंगाल भूपतिनगर ब्लास्ट केस में TMC उम्मीदवार को NIA का समन, 2 अप्रैल को पेश होने का निर्देश

पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मानब कुमार परुआ (Manab Kumar Parua) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NIA Summon to Manab Kumar Parua
Kolkata:

साल 2022 में हुए पश्चिम बंगाल के चर्चित भूपतिनगर ब्लास्ट का मामला फिर से चर्चाओं में आ गया है. इस मामले की जांच साल 2023 से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है. अब पश्चिम बंगाल की सियासत के बीच पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मानब कुमार परुआ (Manab Kumar Parua) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. 2022 के बहुचर्चित भूपतिनगर ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उन्हें तलब किया है. 

NIA ने परुआ को नोटिस जारी कर गुरुवार सुबह 11 बजे न्यू टाउन स्थित अपने कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है. एजेंसी इस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है, जिसमें उनका नाम कथित रूप से प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है.

परुआ पहले ही ले चुके हैं अग्रिम जमानत

परुआ का नाम इस मामले की प्राथमिकी (FIR) में दर्ज है. हालांकि, फिलहाल वे अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) पर हैं. इसके बावजूद, जांच एजेंसी उन्हें इस मामले में महत्वपूर्ण व्यक्ति मान रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. इसी कारण एनआईए ने एक बार फिर से सख्त रुख अपनाते हुए नया समन जारी किया है.

बढ़ी राजनीतिक हलचल

भूपतिनगर ब्लास्ट केस पश्चिम बंगाल के चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें विस्फोट और उससे जुड़े संभावित आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है. ऐसे में चुनावी माहौल के बीच टीएमसी प्रत्याशी को समन भेजे जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. अब नजर इस बात पर है कि क्या Manab Kumar Parua तय समय पर एनआईए के सामने पेश होते हैं या नहीं, और इस पूछताछ से जांच में क्या नए खुलासे सामने आते हैं.

Advertisement

क्या है पुराना मामला

बता दें, पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित भूपतिनगर (Bhupatinagar) में दिसंबर 2022 में एक भीषण बम विस्फोट हुआ था. यह घटना एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के घर पर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी. पहले एजेंसी ने मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में बलाई चरण मैती और मनोव्रत जाना को गिरफ्तार किया था. इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच काफी बयानबाजी हुई. NIA ने जुलाई 2024 में दाखिल अपनी चार्जशीट में दो TMC नेताओं का नाम भी शामिल किया है. 

यह भी पढ़ेंः कौन है मोहम्मद इकबाल? परचून की दुकान से खनन साम्राज्य और अब भगोड़ा आर्थिक अपराधी

Featured Video Of The Day
Gas Cylinder Reality Check: Delhi में गैस सिलेंडर को लेकर क्या है जमीनी हालात? खुद देखें | LPG