अगले साल 1,75,025 भारतीय करेंगे हज, जानिए कैसे तय होता है कोटा और कितना आता है खर्च?

भारत और सऊदी अरब के बीच हज-2027 समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं. इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हज की परंपरा हजरत इब्राहीम, हजरत इस्माईल और उनकी माता हाजरा से जुड़ी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत में हज कमेटी ऑफ इंडिया और निजी हज ग्रुप ऑपरेटरों के जरिए यात्रा की जाती है
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और सऊदी अरब ने हज-2027 के लिए 1,75,025 भारतीय नागरिकों के हज कोटे पर द्विपक्षीय समझौता किया है
  • हज यात्रियों की सुरक्षा, आवास, परिवहन और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दोनों देशों ने विस्तार से चर्चा की है
  • सऊदी अरब मुस्लिम आबादी के आधार पर देशों को हज कोटा प्रदान करता है ताकि संतुलित अवसर सुनिश्चित हो सकें

अगले साल 1,75,025 भारतीय नागरिक हज यात्रा पर जा सकेंगे. भारत और सऊदी अरब ने हज-2027 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. जेद्दा में हुए समझौते पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू और सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने दस्तखत किए. बैठक में हज-2027 की तैयारियों के साथ यात्रियों की सुरक्षा, आवास, परिवहन और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों देशों ने भारतीय हज यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने पर सहमति जताई.

2014 के मुकाबले बढ़ा भारत का कोटा

भारत का हज कोटा पिछले एक दशक में काफी बढ़ा है. वर्ष 2014 में यह संख्या 1,36,020 थी. बाद में इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई और 2018 से भारत को 1,75,025 यात्रियों का कोटा मिलने लगा.

भारत का हज कोटा

2014 - 1,36,020
2015 - 1,36,020
2016 - 1,36,020
2017 - 1,70,025
2018 - 1,75,025
2019 - 1,75,025
2020, 2021 - कोविड की वजह से हज नहीं
2022 - 79,237
2024 - 1,75,025
2025 - 1,75,025
2026 - 1,75,025
2027 - 1,75,025 भारतीय यात्री

कोविड काल को छोड़ दें तो पिछले कई वर्षों से भारत को लगातार 1,75,025 यात्रियों का कोटा मिल रहा है.

आखिर कैसे तय होता है हज कोटा?

हर साल सऊदी अरब दुनिया के अलग-अलग देशों के लिए हज कोटा तय करता है. मक्का, मदीना और अन्य पवित्र स्थलों पर सीमित जगह और व्यवस्थाओं को देखते हुए यह संख्या निर्धारित की जाती है. आमतौर पर किसी देश की मुस्लिम आबादी के आधार पर कोटा तय किया जाता है ताकि विभिन्न देशों के मुसलमानों को संतुलित अवसर मिल सके.

Advertisement

हज का धार्मिक महत्व क्या है?

हज इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्यों में से एक माना जाता है. जो मुसलमान शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हो उसके लिए जीवन में कम से कम एक बार हज करना फर्ज माना गया है. यह यात्रा सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने जिलहिज्जा में निर्धारित तिथियों पर होती है.

हज की शुरुआत और प्रमुख रस्में

इस्लामिक स्कॉलर एवं  हुसैनाबाद कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मिर्जा शफीक हुसैन शफाक बताते हैं कि इस्लामी मान्यता के अनुसार हज की परंपरा हजरत इब्राहीम (अबराहम) और उनके पुत्र हजरत इस्माईल से जुड़ी है. माना जाता है कि अल्लाह के आदेश पर हजरत इब्राहीम ने मक्का में काबा का निर्माण किया था. हजरत इस्माइल की मां उनके लिए दो पहाड़ों के बीच पानी ढूंढने निकली थी. वो प्यास से तड़पते अपने बच्चे के लिए

Advertisement

सफ़ा और मरवा नामक पहाड़ियों के बीच भटक रही थीं. खुदा की नेमत से जिस जगह हजरत इस्माइल ने अपने पैर रखे वहीं से पानी निकला. इसी पानी को आज आब-ए-जमजम कहते हैं. हज यात्राी इन्हीं दोनों पहाड़ियों के बीच चलते हैं. बाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने हज की वर्तमान प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप दिया. हज इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जीवन के साथ  जुड़ा हुआ है और उन्होंने ही हज को मुसलमानों पर वाजिब करवाया.. उन्होंने अपने जीवन में भी आखिरी वक्त में हज लाखों हाजियों के साथ किया था.

उसी तरह हज में अब भी लाखों लोगों एक साथ  शामिल होते हैं जो एक साथ हज के सप्ताह में मक्का में जमा होते हैं और यहं पर कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं. हर हाजी काबा के चारों ओर सात बार चलता है. जिसमें मर्द और औरत दोनों ही होते हैं. अराफात के मैदानों में जाते हैं और शैतान को पत्थर मारते हैं. उसके बाद हाजी अपने सर मुंडवाते हैं, पशु बलि की रस्म करते हैं और इसके बाद ईद अल-अज़हा मनाई जाती है. 
 

हज पर कितना खर्च आता है और उमराह से क्या फर्क है?

भारत में हज कमेटी ऑफ इंडिया और निजी हज ग्रुप ऑपरेटरों के जरिए यात्रा की जा सकती है. हज कमेटी के पैकेज का खर्च आमतौर पर ₹3.5 लाख से ₹5 लाख तक होता है जबकि निजी पैकेज ₹7 लाख से ₹15 लाख या उससे अधिक तक पहुंच सकते हैं.

वहीं उमराह भी मक्का की धार्मिक यात्रा है लेकिन यह हज नहीं है. उमराह साल में लगभग किसी भी समय किया जा सकता है और इसमें अराफात, मुजदलिफा तथा जमरात जैसी प्रमुख हज रस्में शामिल नहीं होतीं. इसका खर्च आमतौर पर हज की तुलना में काफी कम होता है और कई बार 1 लाख रुपये के भीतर भी उमराह यात्रा पूरी की जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | सऊदी अरब के लिए अब 14 नवंबर तक फ्लाइट रद्द, एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया ये विकल्प

Featured Video Of The Day
सपा ने CM Yogi को अपने खेमे में आने का ऑफर क्यों दिया? | SIR Row

Topics mentioned in this article
Hajj
Hajj Quota
Saudi Arabia

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं