हेयर स्टाइल चेंज, बदला लुक, नासिक में छिपा... ऐसे दबोचा गया NEET पेपर लीक का आरोपी

NEET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में एक आरोपी को नासिक क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है. राजस्थान पुलिस जल्द आरोपी क कस्टडी लेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान पुलिस ने नासिक से NEET पेपर लीक मामले में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया है
  • आरोपी ने अपनी वेशभूषा और हेयर स्टाइल बदलकर पहचान छिपाई थी, लेकिन तकनीकी और खुफिया जानकारी से उसे पकड़ा गया है
  • हिरासत में लिया गया संदिग्ध मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था और राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NEET-UG पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नासिक से आरोपी को हिरासत में लिया. नासिक शहर के डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने सुबह इस मामले में सहयोग के लिए संपर्क किया था. राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर नासिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा.

आरोपी ने बदल लिया था अपना लुक

डीसीपी किरणकुमार चव्हाण ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी NEET धांधली मामले से जुड़ा हुआ है. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वेशभूषा और हेयर स्टाइल बदल ली थी, जिससे पहचान करने में शुरुआत में कठिनाई हुई. लेकिन तकनीकी जानकारी और सटीक खुफिया इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता पाई है. राजस्थान पुलिस के नासिक पहुंचने पर आरोपी उन्हें सौंप दिया जाएगा. नासिक में हिरासत में लिया गया संदिग्ध पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था.

फिर से आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि एनटीए द्वारा तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026' को इसका पेपर लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की और सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओं' की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया. मेडिकल कॉलेजों में ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा अब नए सिरे से आयोजित की जाएगी, जिसकी एग्जाम की तारीख अलग से अधिसूचित की जाएंगी.

नीट यूजी 2026 परीक्षा तीन मई को भारत के 551 शहरों और अन्य देशों के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा लगभग 23 लाख पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गयी थी. एजेंसी ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं और एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि ‘वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं है.' उसने कहा, ‘फिर होने वाली परीक्षा की तिथियां और उनके लिए जारी किये जाने वाले प्रवेश पत्र की समय-सारणी अगले कुछ दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित की जाएगी.'

Advertisement

एनटीए ने कहा कि सरकार ने परीक्षा से जुड़े आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है. उसने कहा, ‘एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगी और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगी.' एनटीए ने कहा, ‘यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में भरोसे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.'

यह भी पढ़ें: 'यह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर डकैती'; NEET UG 2026 रद्द होने के बाद कमलनाथ का बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET UG 2026 Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने पर NTA ने क्या-क्या बताया? NSUI कर रहा प्रदर्शन