गुरुग्राम के नाइट क्लब में ड्रग्स सेवन करने के संदेह में करीब 300 लोग हिरासत में लिए गए

 शहर के उद्योग विहार फेज-3 में स्थित एक नाइट क्लब में मादक पदार्थों का कथित रूप से सेवन करने के आरोप में शनिवार को कुल 288 लोगों को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

शहर के उद्योग विहार फेज-3 में स्थित एक नाइट क्लब में मादक पदार्थों का कथित रूप से सेवन करने के आरोप में शनिवार को कुल 288 लोगों को हिरासत में लिया गया. उद्योग विहार थाने में क्लब के तीन मालिकों, तीन प्रबंधकों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, शनिवार को रात करीब दो बजे उद्योग विहार फेज-3 ‘कासा डांजा क्लब' में छापा मारा गया. उद्योग विहार के एसीपी मनोज कुमार ने बताया, ‘‘छापे के दौरान इन 288 लोगों की तलाशी में कोई मादक पदार्थ नहीं मिला है.क्लब खाली करने के बाद टीम ने वहां की सघन तलाशी भी ली.''

पुलिस ने मादक पदार्थों की 14 पुड़िया जब्त की है. उन्होंने बताया, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है. लोगों के खून के नमूनों को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा.'' एसीपी ने कहा, ‘‘खून की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कानून के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.'' पुलिस ने बताया कि एएसआई सतीश कुमार की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | इजरायली हमलों से Lebanon में तबाही का मंजर! | Trump-Netanyahu | NDTV India | Top
Topics mentioned in this article