'बांग्लादेश से संबंध अलग, अवैध बांग्लादेशियों का मामला अलग, कूटनीति से ऊपर देशहित'- NDTV से बोले नितिन नवीन

NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि जिस तरह की घुसपैठ अपने देश में हो रही है, उससे प्रोटेक्ट करना हमारी पहली जबावदेही है. हमारे लिए राष्ट्रीय हित पहले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बांग्लादेश से डिप्लोमेटिक संबंध अलग हैं और घुसपैठियों का मामला अलग है
  • NDTV से उन्होंने कहा कि जिस तरह की घुसपैठ देश में हो रही है, उससे प्रोटेक्ट करना हमारी पहली जबावदेही है
  • उनका कहना था कि डिप्लोमेसी के लेवल पर पड़ोसी देशों से हमारे संबंध बेहतर बने, ये हमारी प्रायोरिटी रहेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ बांग्लादेश और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि बांग्लादेश के साथ डिप्लोमेटिक संबंध अलग मुद्दा है और बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला अलग है. उनका कहना था कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित सबसे पहले हैं. हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार नहीं दे सकते.  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में जो वोट काटने का फैसला किया है, वो स्थानीय प्रशासन के प्रस्ताव के आधार पर किया है. वोट काटने का प्रस्ताव दिल्ली से नहीं गया था. 

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह की घुसपैठ अपने देश में हो रही है, उससे प्रोटेक्ट करना हमारी पहली जबावदेही है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित पहले हैं. हम पहले अपनी जनता के लिए सोचेंगे. साथ ही डिप्लोमेसी के लेवल पर पड़ोसी देशों से हमारे संबंध बेहतर बने, ये हमारी प्रायोरिटी रहेगी. 

देखें- NDTV Exclusive: लंबा संघर्ष, जीत मिलेगी.. बंगाल में कैसा होगा BJP का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष ने बताई पूरी बात

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एक और मजदूर की मौत | Breaking News