AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL: केरल में थी ईसाई वोटों की लड़ाई, देखिए किसके हाथ आई?

केरल विधानसभा चुनाव में ईसाई समुदाय (19%) के बीच UDF को 60% वोट मिलने का अनुमान है, जो कि 17% की बड़ी बढ़त दर्शाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल चुनाव में ईसाई समुदाय के बीच UDF को 60 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जो पिछले आंकड़ों से अधिक है.
  • मुस्लिम समुदाय में UDF का दबदबा बना हुआ है और उसे लगभग 63 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.
  • हिंदू और अन्य समुदायों में LDF को 38 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जो मुकाबले को रोचक बनाता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हैं. केरल विधानसभा चुनाव के लिए NDTV एक्सिस माई इंडिया के सर्वे डेटा के अनुसार, विभिन्न समुदायों के बीच राजनीतिक रुझान में बड़े बदलाव देखे गए हैं. ईसाई समुदाय (19%) के बीच UDF को 60% वोट मिलने का अनुमान है, जो कि 17% की बड़ी बढ़त दर्शाता है, जबकि LDF को 34% वोट मिलने की संभावना है. मुस्लिम समुदाय (26%) में भी UDF का दबदबा दिख रहा है, जहां उसे 63% वोट और 17% की बढ़त मिलने का अनुमान है, जबकि LDF यहां 31% पर सिमटती दिख रही है. हिंदू और अन्य समुदायों (9%) के मामले में मुकाबला दिलचस्प है. यहां LDF को 38% वोट मिलने की उम्मीद है. वहीं, UDF को 36% और NDA को 25% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

अनुसूचित जाति (SC) समुदाय, जिसकी आबादी 10% है, में LDF ने 57% वोट हासिल कर 9% की बढ़त बनाई है, जबकि UDF यहां 33% पर रही है. ईझवा समुदाय (23%) में भी LDF का वर्चस्व कायम है, जहां उसे 47% वोट मिलने का अनुमान है, वहीं NDA ने यहां 23% वोट पाकर 7% की वृद्धि दर्ज की है. नायर समुदाय (13%) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां LDF को 34% और UDF को 31% वोट मिलने की संभावना है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बढ़त NDA ने हासिल की है, जिसे 28% वोट के साथ 10% का उछाल मिलता दिख रहा है.

वहीं, CM पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले LDF के लिए यह आंकड़े नुकसान की घंटी बजा रहे हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों ही मोर्चों पर पार्टी को 6% वोट शेयर का बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जो राज्य में एक दशक से चले आ रहे वामपंथी शासन के खिलाफ 'सत्ता विरोधी लहर' का स्पष्ट संकेत है. इस त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे दिलचस्प पहलू NDA की निरंतर बढ़त है, जिसने शहर और गांव दोनों जगह अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर मुकाबले को और भी कांटे का बना दिया है.
 

ईसाई वोट, किसके हाथ आई?

  • ईसाई समुदाय (19%): यहां UDF को 60% वोट मिलने का अनुमान है, जो 17% की भारी बढ़त दिखाता है, जबकि LDF 34% पर है.
  • मुस्लिम समुदाय (26%): इस वर्ग में UDF को 63% वोट ( +17% की बढ़त) मिलने की संभावना है, जबकि LDF को 31% वोट मिल सकते हैं.
  • हिंदू / अन्य (9%): यहां मुकाबला त्रिकोणीय है, जिसमें LDF को 38%, UDF को 36% और NDA को 25% वोट मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें : Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु में इस बार किसकी बनेगी सरकार? आज Exit Poll के नतीजे

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections: बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 5 बजे तक 90% वोटिंग | Breaking News