VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

Baby Elephant Rescued: करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नन्हें जम्बो को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जंगल के अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाए गए और जेसीबी की मदद से खुले कुएं के समानांतर एक रास्ता बनाया गया. कुएं में काफी देर तक फंसे रहे नन्हें जम्बो को जैसे ही कुएं से बाहर निकलने का रास्ता दिखा वह उछलता-कूदता हुआ खुद बाहर निकल आया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BABY JUMBO RESCUED FROM OPEN WELL

Jumbo Rescue: ओडिशा से बुधवार देर रात एक नन्हे हाथी के रेस्क्यू का वीडियो आया है, जो किसी की भावनाओं को बेकाबू कर देगा. जंगल में हाथियों के झुंड से बिछड़कर खुले कुएं में गिरा नन्हा हाथी काफी देर रात कुएं में फंसा रहा,अथक कोशिशों के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पाया. कुएं से बाहर निकलने की कोशिश थके-हारे नन्हें हाथी पर स्थानीय लोगों की नजर गई, तो उन्होंने जंगल के अधिकारियों को उसके रेस्क्यू के लिए सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नन्हें हाथी के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया और उसे बचा लिया.

करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नन्हें जम्बो को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जंगल के अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाए गए और जेसीबी की मदद से खुले कुएं के समानांतर एक रास्ता बनाया गया. कुएं में काफी देर तक फंसे रहे नन्हें जम्बो को जैसे ही कुएं से बाहर निकलने का रास्ता दिखा वह उछलता-कूदता हुआ खुद बाहर निकल आया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

कुएं में गिरा नन्हा हाथी बाहर आने के लिए काफी देकर तक छटपटाता रहा

मामला ओडिशा के नयागढ़ ज़िले के रानपुर रेंज का है, जहां हाथियों के झुंड से बिछड़कर जंगल से बाहर आया नन्हा हाथी एक खुले कुएं में गिर गया था. नन्हा हाथी खुले कुएं से बाहर निकलने के लिए हाथ-पांव चलाता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. जंगल से गुजर रहे स्थानीयों ने कुएं में संघर्ष कर रहे नन्हें हाथी की सूचना अधिकारियों तक पहुंचाई. तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और यह ऑपरेशन कुल तीन घंटे तक चला.

3 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नन्हे जंबो को सुरक्षित बचा लिया गया

गौरतलब है खुले कुएं में गिरा नन्हे हाथी की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है. नन्हा हाथी 16 हाथियों के झुंड से अलग होकर काजू के जंगल में पाटलीश्वर गांव के पास एक खाली कुएं में गिर गया था. जंगल के अधिकारियों ने लोकल मदद से हाथी के बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 3 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नन्हें जंबों को सुरक्षित बचा लिया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी

Advertisement

खुले कुएं में फंसा असहाय नन्हा जम्बो

रेस्क्यू किए गए नन्हें जंबो को हाथियों ने झुंड में आसानी से वापस नहीं लिया

रिपोर्ट के मुताबिक खुले कुएं में गिरे नन्हें हाथी को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने सुरक्षित बचा तो लिया, लेकिन उसे उसके परिवार को सौंपने में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के पसीने छूट गए, क्योंकि हाथियों का झुंड नन्हें हाथी को आसानी से वापस नहीं ले रहा था. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट नन्हें हाथी को हाथियों के झुंड से मिलाने की कोशिश कर रहा है. हाथियों का झुंड इंसानों के संपर्क में आने की वजह से नन्हें हाथी को झुंड से नहीं मिला रहा है.

ये भी पढ़ें-आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Full Speech | हमारा मकसद पूरा हुआ.. ईरान से जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान | US Iran War BREAKING