नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Navjot Kaur Sidhu: नवजोत कौर सिद्धू ने नया राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा की है. पंजाब विधानसभा चुनाव के करीब एक साल पहले उन्होंने ये बड़ा कदम बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navjot Kaur Sidhu

कांग्रेस से निष्कासन के दो महीने बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी बना ली है. वो नवजोत सिद्ध की पत्नी हैं, जिन्हें दो महीने पहले कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. इस पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ( Bharatiya Rashtrawadi Party) रखा गया है. नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. नवजोत कौर ने नई पार्टी का ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया. नवजोत कौर ने कुछ महीनों पहले सनसनीखेज दावा किया था कि पार्टी में मुख्यमंत्री की कुर्सी की कीमत 500 करोड़ रुपये होती है.

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर निशाना भी साधा था. कौर ने इसे लंबे इंतजार के बाद लिया गया फैसला बताया है. उन्होंने पार्टी के बैनर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की.कौर ने अपने पोस्ट में लिखा, हमने मौजूदा राजनेताओं के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद, हम राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम कर रहे हैं.

नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान

नवजोत कौर ने कहा, हम अपना जीवन अपने देश को समर्पित करना चाहते हैं, लोगों को वह सब कुछ देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा करते हैं. यह एक दैवीय हस्तक्षेप है, जिसने कुछ समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को एक साथ लाया है, जिनमें न्याय और शांति प्रदान करने के साझा लक्ष्य के साथ प्रत्येक राज्य में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प है और प्रेम के माध्यम से उच्च चेतना की ऊर्जा के साथ काम करते हुए वाहेगुरु जी की इच्छा को पूरा करना चाहते हैं. 

Advertisement

पूर्व विधायक हैं नवजोत सिद्धू की पत्नी

कौर 2012 में भाजपा के टिकट पर अमृतसर पूर्व से विधायक चुनी गई थीं और उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) के रूप में भी कार्य किया था.उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले अपने पति के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं.कौर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वारिंग पर राज्य इकाई को "नुकसान पहुंचाने" का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर रही थीं और उन्हें "अब तक का सबसे घिनौना, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष" बता रही थीं.उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया था. 6 फरवरी को पंजाब के प्रभारी कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने घोषणा की कि कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | जानबूझकर... ऑपरेशन पायलट पर ट्रंप का बड़ा बयान | BREAKING NEWS